फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sanjay Bangar says Change in format and past performance would certainly give Virat and Rohit confidence

Champions Trophy: संजय बांगड़ को भरोसा, वनडे में पिछले प्रदर्शन से रोहित और कोहली का आत्मविश्वास बढ़ेगा

Wed, 05 Feb 2025 10:54 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 05 Feb 2025 10:54 PM IST
सार

हाल के दिनों में कोहली और रोहित फॉर्म हासिल करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज और ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में लचर प्रदर्शन के कारण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके भविष्य पर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन
Sanjay Bangar says Change in format and past performance would certainly give Virat and Rohit confidence
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का बल्ला पिछले कुछ समय से खामोश है। यह दोनों बल्लेबाज रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं, लेकिन टीम के पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ का मानना है कि प्रारूप में बदलाव और वनडे में पिछला प्रदर्शन कोहली और रोहित की जोड़ी का इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी में मनोबल बढ़ाएगा। 
विज्ञापन

रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं रोहित-कोहली  
हाल के दिनों में कोहली और रोहित फॉर्म हासिल करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज और ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में लचर प्रदर्शन के कारण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके भविष्य पर सवाल उठ रहे हैं। अब यह दोनों बल्लेबाज गुरुवार से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज से फॉर्म में वापसी करने के इरादे से उतरेंगे। दोनों अनुभवी खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट में वापसी में भी असफल रहे और दोनों इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में फॉर्म हासिल करने के लिए बेताब होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांगड़ ने एक स्पोर्ट्स चैनल से कहा, विराट और रोहित दोनों ही सफेद गेंद के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों के रूप में जाने जाएंगे। अगर आप सूची बनाएं तो उनके नाम इसमें होंगे। प्रारूप में बदलाव और इस प्रारूप में पिछले प्रदर्शन से निश्चित रूप से उनका आत्मविश्वास काफी बढ़ेगा। रोहित शीर्ष क्रम में कैसे खेलेंगे, यह दिलचस्प होगा क्योंकि हाल में उन्होंने कुछ कम स्कोर बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed