{"_id":"5d355ef48ebc3e6cef2b1c2b","slug":"seniors-were-not-performing-deliberately-in-the-world-cup-says-gulbadin-naib","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिर विवादों में अफगानिस्तान क्रिकेट, गुलबदीन ने सीनियर खिलाड़ियों पर लगाए संगीन आरोप","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
फिर विवादों में अफगानिस्तान क्रिकेट, गुलबदीन ने सीनियर खिलाड़ियों पर लगाए संगीन आरोप
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 22 Jul 2019 05:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
गुलबदीन नैब
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अफगानिस्तान विश्व कप 2019 की सबसे फिसड्डी टीम साबित हुई। पूरे टूर्नामेंट में एक जीत की तलाश में भटकती रही इस टीम को अपने सभी मुकाबलों में हार का मुंह देखना पड़ा। अंक तालिका में स्थान रहा आखिरी यानी दसवां। सिर्फ खराब प्रदर्शन ही नहीं यह टीम कई विवादों में भी घिरी रहीं। टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले कप्तान बदल दिया जाता तो बीच विश्व कप में किसी खिलाड़ी को घर वापस भेज दिया जाता।
2 of 4
गुलबदीन नैब
- फोटो : सोशल मीडिया
विश्व कप खत्म होने के बाद बुरे प्रदर्शन के चलते गुलबदीन को कप्तानी से हटा दिया गया और टीम के अनुभवी खिलाड़ी राशिद खान को नया कप्तान नियुक्त किया गया है। राशिद को तीनों प्रारूपों में कप्तानी की जिम्मेदारी मिली है। अब पूर्व कप्तान गुलबदीन ने टीम के सीनियर खिलाड़ियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सीनियर खिलाड़ियों को विश्व कप के दौरान जानबूझकर खराब खेलने की बात कही है।
3 of 4
गुलबदीन नैब
- फोटो : सोशल मीडिया
गुलबदीन ने अफगानी पत्रकार से कहा, 'हम विश्व कप में ज्यादातर सीनियर्स पर निर्भर रहते थे, लेकिन वे जानबूझकर प्रदर्शन नहीं कर रहे थे। वे हारने के बाद दुखी होने के बजाय हंस रहे थे और जब मैं उन्हें गेंदबाजी करने के लिए कहता तब वह मेरी तरफ देख भी नहीं रहे थे।' इसके अलावा गुलबदीन ने यह भी दावा किया कि जब भी वे सीनियर खिलाड़ियों को गेंदबाजी करने के लिए कहते, तो वे मैदान पर उनका समर्थन नहीं करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
याद हो कि टीम प्रबंधन ने विश्व कप से ठीक पहले नए कप्तान को चुनकर सबको हैरत में डाल दिया। गुलबदीन को विश्व कप में टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया था। उन्हें असगर अफगान की जगह कप्तानी करने का मौका मिला था। टीम में राशिद खान और मोहम्मद नबी जैसे बड़े खिलाड़ी अपने कद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए, यही टीम की असफलता का मुख्य कारण रहा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।