फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोहम्मद शमी ने बोली 'लाख रुपये' की बात, सबूत के साथ पत्नी हसीन पर किया बड़ा हमला

Fri, 23 Mar 2018 05:19 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 23 Mar 2018 05:19 PM IST
विज्ञापन
Shami reveals his bank statement after wife's allegation
mohammed shami

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और हसीन जहां का आपसी विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। दरअसल मोहम्मद शमी ने हाल ही में अपने बैंक अकाउंट के स्टेटमेंट सोशल मीडिया पर साझा किए हैं। इन स्टेटमेंट में साफ देखा जा सकता है कि शमी अपनी पत्नी के खाते में लाखों रुपये ट्रांसफर करवाते थे।

Shami reveals his bank statement after wife's allegation
shami bank statement

गौरतलब है कि इससे पहले शमी की पत्नी ने उन पर पराई औरतों के साथ नाजायज संबंध रखने के आरोप लगाए थे। इसके अलावा उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि शमी उन्हें खर्चे के लिए रुपये भी नहीं देते हैं।

Shami reveals his bank statement after wife's allegation
मोहम्मद शमी

इतना ही नहीं हसीन का आरोप था कि शमी की इंपोर्टेड कारें भी सिर्फ वही इस्तेमाल करते हैं। शमी द्वारा साझा की गईं बैंक स्टेटमेंट में 20 मार्च को हसीन के खाते में शमी के चेक (संख्या 303718) के जरिए एक लाख रुपये का भुगतान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shami reveals his bank statement after wife's allegation
mohammad shami

दूसरी तरफ हसीन जहां ने आरोप लगाया था कि शमी ने चेक से भुगतान पर रोक लगा दी थी। हालांकि यह स्टेटमेंट कितने सही हैं, फिलहाल इनकी अभी कोई जांच नहीं हुई है।

विज्ञापन
Shami reveals his bank statement after wife's allegation
मोहम्मद शमी

इस मामले में अब तक सिर्फ हसीन जहां ने ही अपने पति पर आरोप नहीं लगाए हैं, बल्कि कई चीजों का खुलासा शमी और उनके परिवार ने भी किया है। हाल ही में शमी के बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की पत्नी के बारे में बोलते हुए कहा था कि वह पैसों की बहुत लालची हैं। उन्होंने कहा था कि हसीन ने झूठ बोलकर अपने पति को मैच फिक्सिंग के आरोप में फंसाया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed