सब्सक्राइब करें

VIDEO: विराट के लिए बेहद खास हैं पत्नी अनुष्का, बताया जिंदगी का सबसे खास तोहफा

स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 24 Aug 2019 12:02 PM IST
विज्ञापन
She guides me in right direction, Virat Kohli praised Anushka Sharma in chat with Viv Richards
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

तीन मिनट पचास सेकंड के एक वीडियो में विराट खेल के अलावा अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात कर रहे हैं। और यहीं उन्होंने अनुष्का शर्मा के बारे में वह बात कही, जो शायद दुनिया की हर पत्नी अपने पति से सुनना चाहती है। मौका था कैरेबियाई दिग्गज विवियन रिचर्ड्स और भारतीय कप्तान कोहली के बीच बीसीसीआई के लिए खास बातचीत का।

She guides me in right direction, Virat Kohli praised Anushka Sharma in chat with Viv Richards
विराट कोहली विवियन रिचर्ड्स - फोटो : सोशल मीडिया

विश्व कप के बाद वेस्टइंडीज दौरे पर गई टीम इंडिया की कमान एक बार फिर विराट के हाथों में है। जहां भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बीसीसीआई के लिए वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर विव रिचर्ड्स का इंटरव्यू लिया। इस बातचीत का पहला वीडियो जारी होने के दो दिन बाद अब बीसीसीआई ने उसका दूसरा वीडियो भी जारी कर दिया है।

She guides me in right direction, Virat Kohli praised Anushka Sharma in chat with Viv Richards
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

इस दौरान विव ने जब विराट की शादीशुदा जिंदगी का जिक्र किया तो वे अपनी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की तारीफ किए बिना नहीं रह पाए। विराट के मुताबिक अनुष्का ही सही दिशा में उनका मार्गदर्शन करती हैं। विराट ने उन्हें अपनी जिंदगी का सबसा बड़ा तोहफा बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
She guides me in right direction, Virat Kohli praised Anushka Sharma in chat with Viv Richards
विराट कोहली और विवियन रिचर्ड्स - फोटो : सोशल मीडिया

विराट की शादीशुदा जिंदगी का जिक्र छेड़ते हुए रिचर्ड्स ने कहा, 'आप पहले से कहीं ज्यादा अच्छा खेल रहे हैं। ऐसा लगता है, जैसे आप जिंदगी के दोनों पहलुओं के मजे ले रहे हैं।' इसके बाद विराट ने कहा, 'हां सच में, क्रिकेट के बाद ये मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा आशीर्वाद है, कि मैंने सही व्यक्ति को खोज लिया। क्योंकि वो खुद भी एक पेशेवर है और इसलिए पूरी तरह से मुझे समझती है।' 

विज्ञापन
She guides me in right direction, Virat Kohli praised Anushka Sharma in chat with Viv Richards
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : instagram

विराट ने कहा कि अनुष्का उनकी सही मार्गदर्शन करती है। वो चीज जो मैंने उनके साथ रहकर सीखी है, वो ये है कि अगर आप मैदान से बाहर उन चीजों को करने के लिए तैयार हैं, जो आपके जीवन में सही हैं और उन कठिन चीजों को करते हुए उनके साथ खड़े हैं, तो मुझे लगता है कि इससे आपका व्यक्तित्व बनता है, और आपको वैसा ही करते रहना चाहिए।'

विराट और विव रिचर्ड्स की बातचीत का ये वीडियो बीसीसीआई की वेबसाइट पर मौजूद है। जिसका लिंक बीसीसीआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed