सब्सक्राइब करें

Maruti की इन कारों में आ रहा है लेटेस्ट BS6 इंजन, बिक्री में भी ये कारें हैं टॉप पर

ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 24 Aug 2019 11:53 AM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki Alto, Baleno, Swift, Dzire, wagon R, Ertiga and XL6 comes with BS6 Petrol Engines
Maruti Suzuki XL6 launched in india - फोटो : Amar Ujala

मारुति सुजुकी का दावा है कि वह देश की पहली कंपनी है जिसने अपनी छह कारों को बीएस-6 उत्सर्जन मानकों के मुताबिक अपग्रेड कर दिया है। नए उत्सर्जन मानक अगले साल 01 अप्रैल 2020 से लागू होने हैं। इन कारों में ऑल्टो, स्विफ्ट, डिजायर, बलेनो, वैगन आर और अर्टिगा शामिल हैं।


 

सबसे पहले बलेनो को किया अपग्रेड

Maruti Suzuki Alto, Baleno, Swift, Dzire, wagon R, Ertiga and XL6 comes with BS6 Petrol Engines
Maruti baleno hybrid-2019

वहीं मारुति XL6 की सातवीं कार होगी, जिसमें बीएस-6 मानक वाला इंजन लगा होगा। मारुति ने अपनी प्रीमियम हैचबैक बलेनो को अप्रैल 2019 में ही अपग्रेड कर दिया था, जबकि ऑल्टो 800, वैगन आर 1.2 लीटर, स्विफ्ट, डिजायर और अर्टिगा को बाद में अपग्रेड किया गया।
 

25 फीसदी कम प्रदूषण करती हैं

Maruti Suzuki Alto, Baleno, Swift, Dzire, wagon R, Ertiga and XL6 comes with BS6 Petrol Engines
दिल्ली में प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला

मारुति का दावा है कि उसकी 70 फीसदी कारें बीएस-6 पेट्रोल इंजन के साथ आती हैं। बीएस-6 उत्सर्जन मानक वाली ये कारें 25 फीसदी कम नाइट्रोजन ऑक्साइड (NOx) छोड़ती हैं। इन इंजनों के लॉन्च करने से मारुति ने कड़े उत्सर्जन परीक्षण से गुजारा है, ताकि परफॉरमेंस में कोई दिक्कत न हो।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियां

Maruti Suzuki Alto, Baleno, Swift, Dzire, wagon R, Ertiga and XL6 comes with BS6 Petrol Engines
Maruti Suzuki BSVI Ertiga - फोटो : Amar Ujala

मारुति सुजुकी इंडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ केनिची आयुकावा का कहना है कि मारुति ने सरकार के योजना के साथ चलते हुए अप्रैल 2020 से पहले ही बीएस-6 मानक वाली गाड़ियां लॉन्च कर दी हैं। मारुति के ये सभी मॉडल्स सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियां हैं।
 

विज्ञापन

BS6 डीजल इंजन के लिए करेगी इंतजार

Maruti Suzuki Alto, Baleno, Swift, Dzire, wagon R, Ertiga and XL6 comes with BS6 Petrol Engines
Maruti Suzuki XL6 Engine - फोटो : Amar Ujala

हालांकि मारुति अपनी कारों में आने वाले डीजल इंजनों को नए मानकों में नहीं अपग्रेड करेगी। मारुति ने इसके लिए कुछ वक्त रुकने का फैसला किया है। मारुति सुजुकी का कहना है कि बीएस6 पेट्रोल इंजन में बीएस4 पेट्रोल ईंधन डाला जा सकता है, लेकिन बीएस6 डीजल इंजन में बीएस4 डीजल डालना संभव नहीं है। कंपनी का कहना है कि देश में अभी भी बीएस4 ईंधन बेचा जा रहा है और कंपनी का सोचना है कि जब पूरे देश में बीएस6 ईंधन उपलब्ध होगा, तभी वह बीएस6 इंजन वाली डीजल कारों को लॉन्च करेगी।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed