फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंग्लैंड दौरे से पहले 'गब्बर' की दहाड़, टीम इंडिया को दिया जीत का फॉर्मूला

Sat, 24 Mar 2018 10:47 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 24 Mar 2018 10:47 AM IST
विज्ञापन
Shikhar Dhawan finds formula for defeat England in their home
शिखर धवन - फोटो : twitter

श्रीलंका में निदाहास ट्रॉफी जीतने के बाद अब टीम इंडिया की नजर जून में होने वाले इंग्लैंड दौरे पर है। इंग्लिश टीम को उसी के घर में हराना टीम इंडिया के लिए आसान बात नहीं होगी। वहीं ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन ने अपनी टीम के खिलाड़ियों को इंग्लैंड में जीत का मंत्र देते हुए कई खास बातों पर ध्यान देने के लिए कहा है।

Shikhar Dhawan finds formula for defeat England in their home
shikhar dhawan

धवन ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज से पहले वहां प्रैक्टिस मैच न खेलना भी हार की एक वजह थी। किसी भी दौरे पर वहां की पिच को सही ढंग से समझना बहुत जरूरी है।

Shikhar Dhawan finds formula for defeat England in their home
शिखर धवन

शिखर ने बताया कि इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला कठिन होगी, लेकिन हमें इस तरह की पिचों को समझने के लिए काफी अभ्यास करना होगा। उन्होंने कहा अगर पिच को ध्यान में रखकर पहले से ही तैयारी की जाए तो इंग्लैंड को उसी के घर में हराना मुश्किल काम नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shikhar Dhawan finds formula for defeat England in their home
शिखर धवन

इसके अलावा बीसीसीआई की सालाना कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में खुद को ए प्लस श्रेणी में रखे जाने को लेकर भी शिखर ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि विदेशी दौरों पर मेरा प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है और टी-20 क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद मेरा आत्मविश्वाश काफी बढ़ा है। शायद क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में मेरे प्रदर्शन को देखते हुए बीसीसीआई की कमेटी ने मुझे ए प्लस कैटेगरी में रखने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
Shikhar Dhawan finds formula for defeat England in their home
शिखर धवन - फोटो : File

बता दें कि टीम इंडिया के बाएं हाथ के बल्लेबाज शिखर धवन इन दिनों जबर्दस्त फॉर्म में हैं। दक्षिण अफ्रीका के बाद श्रीलंका की मेजबानी में खेली गई निदाहास ट्रॉफी में भी उनका प्रदर्शन कमाल का रहा है। आईपीएल में यह खिलाड़ी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से खेलता नजर आएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed