{"_id":"69f360dec730f4336f000c2e","slug":"shikhar-dhawan-on-rohit-sharma-and-virat-kohli-playing-only-odi-format-talk-about-2027-odi-world-cup-2026-04-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rohit-Kohli: क्या एक ही प्रारूप खेलने से रोहित-कोहली पर पड़ेगा असर? वनडे विश्व कप को लेकर कही ये बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Rohit-Kohli: क्या एक ही प्रारूप खेलने से रोहित-कोहली पर पड़ेगा असर? वनडे विश्व कप को लेकर कही ये बात
Thu, 30 Apr 2026 07:32 PM IST
Sovit Chaturvedi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Thu, 30 Apr 2026 07:32 PM IST
सार
रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर काफी चर्चाएं चलती है। अगले साल वनडे विश्व कप होना है और यह देखना दिलचस्प होगा कि रोहित-कोहली इस वैश्विक टूर्नामेंट में खेल पाते हैं या नहीं। अब पूर्व भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन ने भी इस बारे में राय रखी है।
विज्ञापन
रोहित-कोहली
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपने करियर के आखिर में स्वयं सिर्फ वनडे मुकाबले खेलने वाले शिखर धवन समझते हैं कि मैच की कमी से लय कैसे बिगड़ सकती है। लेकिन उन्हें लगता है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली के लिए यह कोई दिक्कत नहीं होगी क्योंकि 2027 विश्व कप से पहले उनके पास खेलने के लिए काफी मैच होंगे। स्वयं के अनुभव से सीखते हुए धवन ने माना कि मैच की कमी से खिलाड़ी की लय बिगड़ सकती है।
विज्ञापन
Ro-Ko की फिटनेस पर क्या बोले धवन?
धवन ने कहा, हां, जब आप अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सिर्फ एक ही प्रारूप खेलते हैं तो आपकी लय बिगड़ जाती है। इसलिए खिलाड़ी फिटनेस पर ध्यान देते हैं क्योंकि आप बहुत अधिक मैच नहीं खेल रहे होते। आप रोहित और विराट की बात कर रहे हैं और वे काफी समझदार खिलाड़ी हैं। यह एक चुनौती है लेकिन वे जानते हैं कि चुनौती को मौके में कैसे बदलना है। अगर आप उनकी फिटनेस देखें तो विराट हमेशा से फिट रहे हैं लेकिन रोहित ने अपनी फिटनेस में जबरदस्त बदलाव किया है।

धवन बोले- दोनों में मिलेंगे कई मौके
धवन ने कहा कि अगले वनडे विश्व कप से पहले इन दोनों सीनियर खिलाड़ियों को लय में आने के काफी मौके मिलेंगे। उन्होंने कहा, अब जब 2027 विश्व कप नजदीक है तो उन्हें खेलने के लिए बहुत सारे वनडे मैच मिलेंगे। अगर आप उस समय को देखें जब मैं सिर्फ एक ही प्रारूप का खिलाड़ी बन गया था तो उस समय लगातार टी20 विश्व कप (2021 और 2022) हो रहे थे और मैं वनडे प्रारूप में खेल रहा था जो कि बहुत कम होते थे। इसलिए रोहित और विराट के लिए मैच की कोई दिक्कत नहीं होगी और इस बड़ी प्रतियोगिता के लिए अभी काफी समय है।