सब्सक्राइब करें

शोएब अख्तर ने अपनी ही टीम को दी नसीहत, बोले- विराट से सीखें पाकिस्तानी खिलाड़ी

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 23 Dec 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
Shoaib Akhtar asks Pakistan to learn from virat kohlis attitude
विराट-अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की जमकर तारीफ की। साथ ही उन्होंने पाकिस्तानी टीम को नसीहत भी दी है। अख्तर ने कहा है कि पाकिस्तानी टीम को भारतीय टीम का अनुसरण करना चाहिए साथ ही भारत के कप्तान विराट कोहली से सीखना चाहिए। 


 

Trending Videos
Shoaib Akhtar asks Pakistan to learn from virat kohlis attitude
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'मैंने भारतीय टीम को उभरते हुए देखा है। पाकिस्तान अपनी आक्रामक क्रिकेट खेलने के रवैये के लिए जाना जाता था। हम कभी डरपोक नहीं थे। हम आक्रामक हुआ करते थे और लड़ाई करते थे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Shoaib Akhtar asks Pakistan to learn from virat kohlis attitude
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा, 'हमारे कप्तान की तुलना भारतीय कप्तान से कीजिए। कोहली का नजरिया देखिए, वह बेहद आक्रामकता के साथ खेलते हैं। अजहर अली (कप्तान) और मिस्बाह उल हक (कोच) को कुछ ऐसे रास्ते निकालने होंगे जो पाकिस्तान टीम को बेहतर बनाएं। रोडमैप होना चाहिए कि हमें कैसे विराट कोहली की टीम से बेहतर होना है।'

Shoaib Akhtar asks Pakistan to learn from virat kohlis attitude
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

उन्होंने कहा, 'कोहली फिटनेस के दीवाने हैं और उनकी टीम पूरी तरह से उनको देखती है। अगर कप्तान ऐसा हो और इस तरह के मापदंड तय करे तो, टीम भी उसे ही फॉलो करेगी। मुझे लगता है कि यह चीज हमारी टीम में तब थी जब इमरान खान टीम के कप्तान थे। वह मैदान पर आते थे और किसी की सुनते नहीं थे, मैदान के 10 चक्कर लगाते थे। 20-25 लगाते थे। इसके बाद तीन घंटे तक नेट्स में गेंदबाजी करते थे। बाकी खिलाड़ियों के लिए जरूरी था कि वो इसका पालन करें।'

विज्ञापन
Shoaib Akhtar asks Pakistan to learn from virat kohlis attitude
अख्तर और विराट - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा अख्तर ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि इमरान ने टीम को सुधारने के लिए मेहनत की थी। वह रणनीति के तौर पर बहुत मजबूत कप्तान नहीं थे लेकिन जानते थे कि मैच विजेता खिलाड़ी कैसे निकाले जाते हैं। फिलहाल टीम इंडिया भी वही कर रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed