पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर श्रीलंका के उन 10 खिलाड़ियों पर भड़क गए हैं, जिन्होंने सुरक्षा कारणों के चलते पाकिस्तान दौरे पर जाने से मना कर दिया था। उन खिलाड़ियों के इस फैसले पर इस पूर्व तेज गेेंदबाज ने नाराजगी जताई है।
श्रीलंकाई खिलाड़ियों पर भड़के शोएब अख्तर, नाराजगी जताकर दिया ईस्टर हमले का हवाला
दरअसल, अख्तर ने ट्वीट करते हुए लिखा 'यह काफी निराशाजनक है कि 10 श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने पाकिस्तान दौरे से अपना नाम वापस ले लिया है। पाकिस्तान ने हमेशा श्रीलंका क्रिकेट को सपोर्ट किया है। हाल ही में जब श्रीलंका में ईस्टर के दिन अटैक हुआ था तो हमने अपनी अंडर 19 की टीम को वहां भेजा था और हमारी पहली इंटरनेशनल टीम थी जो अपनी मर्जी से वहां गई थी।'
So disappointed with the 10 Sri Lankan players who have pulled out of Pakistan tour.
Pakistan has always been a huge support for SL cricket.
Recently after deadly Easter Attacks in SL, our under-19 team was sent on tour there, being the first international team to volunteer.
गौरतलब है कि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने बताया कि शुरुआती टीम में शामिल खिलाड़ियों को 27 सितंबर से शुरू हो रही छह मैचों की सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए सुरक्षा इंतजामों की जानकारी दी गई थी और 10 खिलाड़ियों ने इससे हटने का फैसला किया है। इन 10 खिलाड़ियों में ..
- निरोशन डिकवेला
- कुसल परेरा
- धनंजय डी सिल्वा
- थिसारा परेरा
- अकिला धनंजय
- लसिथ मलिंगा
- एंजेलो मैथ्यूज
- सुरंगा लकमल
- दिनेश चंडीमल
बता दें कि साल 2009 में पाकिस्तान दौरे पर गई श्रीलंकाई टीम की बस पर लाहौर में आतंकियों ने हमला कर दिया था, उस वक्त आतंकियों की गोलीबारी में कई श्रीलंकाई खिलाड़ी बुरी तरह घायल हो गए थे। उसके बाद से कोई भी देश पाकिस्तान में क्रिकेट दौरा करने से मना करता रहा है।