{"_id":"5d79030e8ebc3e93b4344c4e","slug":"rishabh-pant-says-focussing-on-my-game-looking-to-improve-everyday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऋषभ पंत का बड़ा बयान, धोनी से तुलना करने वालों को दिया करारा जवाब","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ऋषभ पंत का बड़ा बयान, धोनी से तुलना करने वालों को दिया करारा जवाब
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 11 Sep 2019 07:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रिषभ पंत (फाइल फोटो)
Link Copied
वेस्टइंडीज दौरे पर औसत प्रदर्शन के कारण आलोचना झेल रहे भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने बुधवार को कहा कि वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी टी-20 और टेस्ट सीरीज के जरिए नए सिरे से शुरुआत करना चाहते हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज 15 सितंबर से शुरू होगी।
Trending Videos
2 of 5
Rishabh Pant
- फोटो : social Media
पंत ने यहां एक प्रचार कार्यक्रम से इतर कहा, 'मैंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए काफी मेहनत की है। मैं सकारात्मक सोच के साथ खेलूंगा और नए सिरे से शुरुआत करना चाहूंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
ऋषभ पंत
वेस्टइंडीज दौरे के बारे में उन्होंने कहा, 'टीम का प्रदर्शन शानदार रहा। सारे मैच जीतकर लौटना सुखद था। लेकिन अब वह बीती बात हो चुकी है। हमें घरेलू सीरीज खेलने का फायदा मिलेगा और सबसे अहम अच्छी शुरुआत करना होगा।'
4 of 5
dinesh karthik rishabh pant
उन्होंने कहा, 'मैं अपने प्रदर्शन में सुधार करके भारत की जीत का सूत्रधार बनना चाहता हूं। इस समय फोकस दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अच्छे प्रदर्शन पर है। एक समय पर एक सीरीज के बारे में ही सोचते हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
dinesh karthik rishabh pant
धोनी से तुलना पर क्या बोले?
महेंद्र सिंह धोनी से तुलना के सवाल पर उन्होंने कहा, 'मैं धोनी भाई का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं, लेकिन मैं इस तुलना पर फोकस करने की बजाय अपने खेल पर ध्यान दे रहा हूं।' बता दें कि पंत को टीम इंडिया का अगला एमएस धोनी माना जा रहा है, लेकिन वह प्रदर्शन के आधार पर धोनी की तरह खरे नहीं उतर पा रहे हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।