फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शोएब अख्तर ने कहा, कोरोना से उबरने में भारत अगर पाकिस्तान की मदद करेगा तो हम हमेशा याद रखेंगे

Thu, 09 Apr 2020 01:33 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 09 Apr 2020 01:33 PM IST
विज्ञापन
Shoaib Akhtar suggest India vs Pakistan series for corona virus relief fund
- फोटो : social Media

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भारत और पाकिस्तान में कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई के लिए धन जुटाने के मकसद से दोनों देशों के बीच तीन मैचों की वन-डे क्रिकेट सीरीज आयोजित करने का प्रस्ताव रखा। पाकिस्तान स्थित एक संगठन द्वारा भारत पर 2008 में आतंकवादी हमले के बाद से दोनों देशों ने एक दूसरे के खिलाफ पूर्ण सीरीज नहीं खेली है। दोनों का सामना आईसीसी टूर्नामेंटों और एशिया कप में हुआ है।

Shoaib Akhtar suggest India vs Pakistan series for corona virus relief fund
विराट-अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

शोएब ने इस्लामाबाद से कहा, ‘संकट के इस दौर में मैं दोनों देशों के बीच तीन मैचों की सीरीज का प्रस्ताव रखता हूं। पहली बार इस सीरीज का नतीजा कुछ भी निकले, दोनों देशों में से किसी के क्रिकेटप्रेमियों को दुख नहीं होगा।’ उन्होंने कहा, ‘विराट कोहली शतक जमाते हैं तो हम खुश होंगे। बाबर आजम शतक ठोकते है तो आप खुश होंगे। मैच का नतीजा जो भी निकले, दोनों टीमें विजयी होंगी।’

Shoaib Akhtar suggest India vs Pakistan series for corona virus relief fund
शोएब अख्तर

उन्होंने कहा, ‘इस मैच को काफी दर्शक मिलेंगे। पहली बार दोनों देश एक दूसरे के लिए खेलेंगे। इससे जो भी पैसा मिले, वह कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिए दोनों देशों में बराबर बांट दिया जाए।’ शोएब ने कहा, ‘इस समय सभी घरों में बैठे हैं तो वे यह मैच देखेंगे। भले ही अभी नहीं, लेकिन जब हालात दुरूस्त होने लगे तो यह दुबई में खेले जा सकते हैं, इसके लिए चार्टर्ड फ्लाइट का इंतजाम किया जा सकता है।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shoaib Akhtar suggest India vs Pakistan series for corona virus relief fund
भारत पाकिस्तान - फोटो : सोशल

उन्होंने कहा, ‘इससे दोनों देशों के राजनयिक संबंध भी सुधर सकते हैं। ’उन्होंने यह भी कहा कि संकट के इस दौर में दोनों देशों को एक दूसरे की मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘भारत अगर हमें 10000 वेंटिलेटर देता है तो पाकिस्तान इसे हमेशा याद रखेगा। हम तो सिर्फ मैचों की पेशकश कर सकते हैं। बाकी अधिकारियों को तय करना हे।’

विज्ञापन
Shoaib Akhtar suggest India vs Pakistan series for corona virus relief fund
शाहिद अफरीदी - फोटो : social media

पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर शाहिद अफरीदी की चैरिटी की मदद का अनुरोध करने वाले भारतीय क्रिकेटरों युवराज सिंह और हरभजन सिंह की आलोचना के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, ‘यह अमानवीय है। इस समय देश या मजहब की बात नही, इंसानियत की बात होनी चाहिए।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed