{"_id":"6a7c95247a583b7f920338ca","slug":"will-eoin-morgan-be-csks-next-head-coach-ashwin-drops-a-big-hint-2026-08-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CSK New Head Coach: क्या फ्लेमिंग की जगह लेंगे इयोन मोर्गन? सीएसके के नए कोच पर अश्विन ने दिया बड़ा संकेत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
CSK New Head Coach: क्या फ्लेमिंग की जगह लेंगे इयोन मोर्गन? सीएसके के नए कोच पर अश्विन ने दिया बड़ा संकेत
Wed, 12 Aug 2026 09:15 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Wed, 12 Aug 2026 09:15 PM IST
सार
रविचंद्रन अश्विन ने दावा किया है कि इयोन मोर्गन का नाम सीएसके के अगले मुख्य कोच के तौर पर मजबूती से चर्चा में है और अगले सप्ताह फैसला हो सकता है। हालांकि, अश्विन का मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी को बड़ी भूमिका देना सीएसके के लिए ज्यादा स्वाभाविक विकल्प हो सकता है।
विज्ञापन
इयोन मोर्गन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) अपने नए मुख्य कोच की तलाश में है। स्टीफन फ्लेमिंग के 19 साल लंबे कार्यकाल के खत्म होने के बाद अब टीम के अगले कोच को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसी बीच भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर और सीएसके के लंबे समय तक हिस्सा रहे रविचंद्रन अश्विन ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन के नाम को लेकर बड़ा दावा किया है।
विज्ञापन
अश्विन ने मोर्गन के नाम का दिया संकेत
- अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर सीएसके के नए कोच को लेकर कहा कि उन्हें मजबूत अंदेशा है कि इयोन मोर्गन का नाम इस पद के लिए मजबूती से जुड़ा हुआ है।
- उन्होंने यह भी कहा कि अगले एक सप्ताह में इस संबंध में फैसला हो सकता है।
- अश्विन के मुताबिक, 'मेरे सूत्रों के अनुसार इयोन मोर्गन का नाम सीएसके के मुख्य कोच पद से मजबूती से जुड़ा है। मुझे लगता है कि अगले सप्ताह फैसला हो जाएगा।'
- फ्लेमिंग के जाने के बाद सीएसके के लिए नए कोच का चयन आसान नहीं होगा।
- फ्लेमिंग के नेतृत्व में टीम ने पांच आईपीएल खिताब जीते और लीग की सबसे निरंतर प्रदर्शन करने वाली टीमों में अपनी जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
मोर्गन के पास नहीं है कोचिंग का अनुभव
- इयोन मोर्गन को सीएसके का कोच बनाए जाने की स्थिति में यह एक दिलचस्प फैसला होगा।
- इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने अब तक अंतरराष्ट्रीय स्तर या किसी फ्रेंचाइजी टीम में बतौर मुख्य कोच काम नहीं किया है।
- 2023 में पेशेवर क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद मोर्गन मुख्य रूप से कमेंट्री और क्रिकेट विशेषज्ञ के तौर पर नजर आए हैं।
- ऐसे में मुख्य कोच के रूप में उनकी नियुक्ति एक नई भूमिका होगी।
- हालांकि, बतौर कप्तान मोर्गन के पास टीम को नई दिशा देने का शानदार अनुभव है।
- उनकी कप्तानी में इंग्लैंड ने 2019 में पहली बार वनडे विश्व कप का खिताब जीता था।
- मोर्गन ने टीम में आक्रामक क्रिकेट की सोच विकसित की और खिलाड़ियों पर भरोसा जताया।
सीएसके के लिए क्यों उपयोगी हो सकते हैं मोर्गन?
सीएसके इस समय बदलाव के दौर से गुजर रही है। पांच बार की चैंपियन टीम पिछले तीन सीजन में लगातार प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही है। टीम का स्क्वॉड भी संक्रमण के दौर में है। ऐसे में मोर्गन का टीम को नई शैली और नई सोच देने का अनुभव सीएसके के काम आ सकता है। हालांकि, मुख्य कोच की भूमिका में उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना होगा। आईपीएल में अलग-अलग देशों के खिलाड़ियों को संभालने के साथ-साथ बड़े सपोर्ट स्टाफ और लंबे टूर्नामेंट के दौरान रणनीतिक फैसले लेने की जिम्मेदारी भी होती है।

अश्विन और धोनी
- फोटो : IPL/BCCI
अश्विन ने एमएस धोनी को बताया ज्यादा स्वाभाविक विकल्प
- अश्विन ने यह भी कहा कि उनके हिसाब से सीएसके के लिए महेंद्र सिंह धोनी को बड़ी जिम्मेदारी देना ज्यादा स्वाभाविक विकल्प हो सकता है।
- उन्होंने कहा, 'व्यक्तिगत तौर पर मुझे लगता है कि यह जिम्मेदारी एमएस धोनी को दी जाएगी और बाकी लोग इसे चलाएंगे। मुझे लगता है कि यह सही फैसला होगा, क्योंकि फ्लेमिंग का विकल्प तलाशने में थोड़ी देर हो गई है और मेगा ऑक्शन अब सिर्फ एक साल दूर है।'
- धोनी का सीएसके के साथ लंबा जुड़ाव और फ्रेंचाइजी की क्रिकेटिंग व्यवस्था की गहरी समझ उन्हें टीम के लिए अहम भूमिका का मजबूत दावेदार बनाती है।
मोर्गन को चुना तो दिशा बदलेगी
अगर सीएसके इयोन मोर्गन को अपना अगला मुख्य कोच नियुक्त करती है, तो यह फ्रेंचाइजी के लिए एक अलग दिशा में जाने वाला फैसला होगा। मोर्गन के पास कप्तानी और टीम की सोच बदलने का शानदार रिकॉर्ड है, लेकिन हेड कोच के रूप में उनका अनुभव नहीं है। दूसरी ओर, धोनी को बड़ी भूमिका देने से सीएसके को फ्रेंचाइजी और खिलाड़ियों के साथ उनके लंबे अनुभव का फायदा मिल सकता है। अब नजर इस बात पर है कि फ्लेमिंग के बाद सीएसके किसे अपनी अगली क्रिकेटिंग यात्रा की कमान सौंपती है।