फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   AUS vs BAN: Australia's playing XI announced for first Test against Bangladesh; match to be played in Darwin

AUS vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11 घोषित; डार्विन में खेला जाएगा मैच

Wed, 12 Aug 2026 01:37 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डार्विन (ऑस्ट्रेलिया)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डार्विन (ऑस्ट्रेलिया) Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 12 Aug 2026 01:37 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया का अगले 12 महीने का कार्यक्रम बेहद व्यस्त है। इस दौरान वह 20 टेस्ट मैच खेलेगा, जिसमें विश्व टेस्ट चैंपियन दक्षिण अफ्रीका, भारत और इंग्लैंड के दौरे भी शामिल हैं। अगर वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचता है तो इन मैच की संख्या 21 हो जाएगी।

विज्ञापन
AUS vs BAN: Australia's playing XI announced for first Test against Bangladesh; match to be played in Darwin
स्टार्क, कमिंस और हेजलवुड - फोटो : ANI

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया गुरुवार से बांग्लादेश के खिलाफ डार्विन में शुरू होने वाली दो टेस्ट मैच की सीरीज से एक साल में 20 टेस्ट मैच खेलने के अपने व्यस्त कार्यक्रम की शुरुआत करेगा। इस मैच से 2003 के बाद टेस्ट क्रिकेट की ऑस्ट्रेलिया के उष्णकटिबंधीय क्षेत्र में वापसी भी होगी। बांग्लादेश का दो दशकों से अधिक समय में ऑस्ट्रेलिया का यह पहला टेस्ट दौरा है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट के लिए प्लेइंग-11 घोषित कर दी है।
विज्ञापन

 

ऑस्ट्रेलिया का व्यस्त शेड्यूल
 
  • ऑस्ट्रेलिया का अगले 12 महीने का कार्यक्रम बेहद व्यस्त है। इस दौरान वह 20 टेस्ट मैच खेलेगा, जिसमें विश्व टेस्ट चैंपियन दक्षिण अफ्रीका, भारत और इंग्लैंड के दौरे भी शामिल हैं। अगर वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचता है तो इन मैच की संख्या 21 हो जाएगी।
  • बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के बाद ऑस्ट्रेलिया तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगा। इसके बाद वह चार टेस्ट मैच के लिए न्यूजीलैंड की मेजबानी करेगा।
  • ऑस्ट्रेलिया को इसके बाद भारत में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। वह मार्च में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच खेलेगा जो दोनों देशों के बीच टेस्ट मैचों की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित किया जाएगा।
  • इसके बाद जून में शुरू होने वाली पांच टेस्ट मैच की एशेज सीरीज के साथ उसके इस व्यस्त कार्यक्रम का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमिंस-स्टार्क और हेजलवुड की वापसी
लंबे समय से ऑस्ट्रेलिया के आक्रमण की धुरी रहे पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और नाथन लियोन फिर से एक साथ खेलते हुए दिखेंगे। इनमें से कुछ खिलाड़ियों के चोटिल हो जाने के कारण पिछले कुछ समय से यह चारों एक साथ नहीं खेल पाए थे। स्क्वॉड में तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड के साथ-साथ ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन और ब्यू वेबस्टर को शामिल करने से ऑस्ट्रेलिया को गेंदबाजी के कई विकल्प मिल जाते हैं।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी का हाल
 
  • ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी को लेकर ज्यादा सवाल उठते हैं। सलामी बल्लेबाज जेक वेदराल्ड को पिछले सत्र में इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज में खराब फॉर्म के बावजूद टीम में बरकरार रखा गया है और संभावना है कि वह ट्रेविस हेड के साथ पारी की शुरुआत करेंगे।
  • अनुभवी सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा के संन्यास लेने से ऑस्ट्रेलिया को बल्लेबाजी क्रम में फेरबदल करना पड़ा। मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ क्रमशः तीसरे और चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं। लाबुशेन को अंतिम एकादश में अपनी जगह पक्की करने के लिए रन बनाने की जरूरत है।

बांग्लादेश की टीम का हाल
 
  • दूसरी तरफ बांग्लादेश की गेंदबाजी काफी कमजोर है। नाहिद राणा, मुस्तफिजुर रहमान और शोरिफुल इस्लाम तीनों ही पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे। शोरिफुल 22 से 26 अगस्त तक क्वींसलैंड के मैकाय में होने वाले दूसरे मैच में वापसी कर सकते हैं।
  • बांग्लादेश का बल्लेबाजी क्रम भी चोटों से बुरी तरह प्रभावित हुआ है, अनुभवी मुशफिकुर रहीम उंगली की चोट के कारण बाहर हो गए हैं। बांग्लादेश की बल्लेबाजी की कमजोरी अभ्यास मैच में उजागर हो गई थी जब उसकी टीम केवल 54 रन पर सिमट गई थी।

ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग-11: जेक वेदराल्ड, ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।

बांग्लादेश का स्क्वॉड: शादमान इस्लाम, तंजिद हसन तमीम, मोमिनुल हक, नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), सौम्य सरकार, मुशफिकुर रहीम, अमीटे हसन (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, हसन महमूद, खालिद अहमद, लिटन दास, तस्कीन अहमद, जेकर अली, एबादत हुसैन, मुसफिक हसन।

ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड: जेक वेदराल्ड, ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड, स्कॉट बोलैंड, जोश इंग्लिस।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed