फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   ILT20 Season 5: Miller, Allen, Klaasen and Stoinis Headline Pre-Auction Signings

ILT20 Season 5: लीग में मिलर-एलेन और क्लासेन-स्टोइनिस का दिखेगा जलवा, ऑक्शन से पहले किस टीम में कौन? यहां जाने

Tue, 11 Aug 2026 10:36 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 11 Aug 2026 10:36 PM IST
सार

आईएलटी20 के पांचवें सीजन के लिए छह फ्रेंचाइजियों ने ऑक्शन से पहले अपनी टीमों को मजबूत कर लिया है। डेविड मिलर, फिन एलेन, हेनरिक क्लासेन और मार्कस स्टोइनिस जैसे बड़े टी20 सितारे लीग में नजर आएंगे। सीजन 5 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 1 अक्टूबर को दुबई में होगी।

विज्ञापन
ILT20 Season 5: Miller, Allen, Klaasen and Stoinis Headline Pre-Auction Signings
हेनरिक क्लासेन - फोटो : IANS

विस्तार

आईएलटी20 के पांचवें सीजन का रोमांच शुरू होने से पहले ही फ्रेंचाइजियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। ऑक्शन से पहले हुए साइनिंग में टी20 क्रिकेट के कई बड़े नामों ने नई टीमों का दामन थामा है। कोई पहली बार आईएलटी20 में कदम रख रहा है, तो कोई लंबे अंतराल के बाद लीग में वापसी करेगा। किस स्टार खिलाड़ी को किस टीम ने अपने साथ जोड़ा और ऑक्शन से पहले किस टीम की तस्वीर कैसी दिख रही है?
विज्ञापन

ऑक्शन से पहले बड़े खिलाड़ियों की एंट्री
पांचवें सीजन से पहले फ्रेंचाइजियों ने अपनी रणनीति साफ कर दी है। छह टीमों ने ऑक्शन से पहले खिलाड़ियों को साइन करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। इस लिस्ट में कई बड़े टी20 सितारे शामिल हैं। न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज फिन एलेन अबू धाबी नाइट राइडर्स से खेलेंगे। दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर और हेनरिक क्लासेन को गल्फ जाएंट्स ने अपने साथ जोड़ा है। वहीं ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस तीन साल बाद आईएलटी20 में वापसी करते हुए दुबई कैपिटल्स का हिस्सा होंगे। एलेन, मिलर और क्लासेन पहली बार आईएलटी20 में खेलेंगे, जबकि स्टोइनिस इससे पहले टूर्नामेंट के पहले सीजन में हिस्सा ले चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलेन ने टी20 विश्व कप में मचाया था तहलका
फिन एलेन टी20 क्रिकेट के सबसे आक्रामक सलामी बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। 27 वर्षीय एलेन ने 2026 टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सिर्फ 33 गेंदों में शतक जड़ा था।
उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए 62 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 1,663 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 170.73 है और उनके नाम तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक हैं।

मिलर और क्लासेन भी दिखाएंगे दम
दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी टी20 बल्लेबाज डेविड मिलर को गल्फ जाएंट्स ने साइन किया है। मिलर ने 140 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 2,804 रन बनाए हैं। उनका औसत 33.78 और स्ट्राइक रेट 141.40 है।
वहीं हेनरिक क्लासेन भी इसी टीम में नजर आएंगे। वह दक्षिण अफ्रीका के लिए 58 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 1,000 रन पूरे कर चुके हैं। स्पिन के खिलाफ अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर क्लासेन करीब 300 टी20 मैचों में लगभग 7,000 रन बना चुके हैं।
विज्ञापन

तीन साल बाद आईएलटी20 में लौटेंगे स्टोइनिस
मार्कस स्टोइनिस दुबई कैपिटल्स के साथ ILT20 में वापसी करेंगे। वह इससे पहले टूर्नामेंट के पहले सीजन में खेले थे। ऑस्ट्रेलिया को 2021 टी20 विश्व कप जिताने वाली टीम का हिस्सा रहे स्टोइनिस ने 87 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 1,416 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 146.28 है। गेंदबाजी में भी उन्होंने 53 विकेट लिए हैं।

किस टीम में कौन-कौन?
टीम ऑक्शन से पहले साइन/वापसी करने वाले प्रमुख खिलाड़ी
अबु धाबी नाइट राइडर्स फिन एलेन, जेसन होल्डर, मैथ्यू ट्रॉम्प, सुनील नरेन
डेजर्ट वाइपर्स एंड्रीज गॉस, डैन लॉरेंस, मुजीब उर रहमान, शिमरोन हेटमायर
दुबई कैपिटल्स मार्कस स्टोइनिस, मुस्तफिजुर रहमान, नूर अहमद, रोवमैन पॉवेल
गल्फ जाएंट्स अजमतुल्लाह ओमरजई, ब्लेसिंग मुजरबानी, डेविड मिलर, हेनरिक क्लासेन
MI एमिरेट्स निकोलस पूरन, राशिद खान, रोमारियो शेफर्ड, शेरफेन रदरफोर्ड
शारजाह वॉरियर्ज एडम मिल्ने, जेम्स विंस, वकार सलामखेल, सिकंदर रजा

सभी छह फ्रेंचाइजियों को नीलामी से पहले अधिकतम चार विदेशी खिलाड़ियों को साइन करने की अनुमति थी। यह प्रक्रिया तीन अगस्त को पूरी हो गई। अब टीमों को एक अक्तूबर को दुबई में होने वाली आईएलटी20 सीजन पांच प्लेयर ऑक्शन में अपनी बाकी जरूरतें पूरी करनी होंगी। हर फ्रेंचाइजी में कम से कम 18 और अधिकतम 23 खिलाड़ी हो सकते हैं।

खिलाड़ी 12 सितंबर तक ऑक्शन के लिए अपना नाम दर्ज करा सकेंगे। नीलामी के बाद हर टीम को एक और वाइल्डकार्ड साइनिंग करने का मौका मिलेगा। आईएलटी20 का पांचवां सीजन नवंबर और दिसंबर 2026 में खेला जाएगा। छह टीमों के बीच कुल 34 मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed