फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Abhishek Porel: अभिषेक पोरेल पर मेडिकल छात्रा ने क्या आरोप लगाए? क्रिकेटर की गिरफ्तारी के बाद क्या बोली पुलिस

Tue, 11 Aug 2026 05:40 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 11 Aug 2026 05:40 PM IST
सार

बंगाल के क्रिकेटर और आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुके अभिषेक पोरेल को हुगली जिले की मोगरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक मेडिकल छात्रा की शिकायत पर दर्ज मामले में पुलिस ने यह कार्रवाई कलकत्ता हाईकोर्ट के 20 जुलाई के आदेश के बाद की। 

विज्ञापन
What Did Police Say After Abhishek Porel's Arrest? Bengal Cricketer Held in Harassment Case
अभिषेक पोरेल - फोटो : ANI
युवा क्रिकेटर अभिषेक पोरेल की गिरफ्तारी की खबर ने खेल जगत को हिला कर रख दिया है। दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल में खेलने वाले बंगाल के इस क्रिकेटर को एक आपराधिक मामले में गिरफ्तार किया गया है। एक मेडिकल छात्रा ने पोरेल पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के साथ मारपीट और आपराधिक धमकी देने का आरोप लगाया है। 


पोरेल की गिरफ्तारी के बाद हुगली (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक कुंवर भूषण सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए कहा, 'उनके खिलाफ मामला दर्ज था और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए अदालत का आदेश था। उन्हें कल देर रात गिरफ्तार किया गया। आज उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।' पुलिस के मुताबिक, पोरेल को मोगरा पुलिस ने सोमवार देर रात गिरफ्तार किया। उन्हें मंगलवार को चूंचुड़ा की अदालत में पेश किए जाने की संभावना है।
What Did Police Say After Abhishek Porel's Arrest? Bengal Cricketer Held in Harassment Case
अभिषेक पोरेल - फोटो : ANI
हाईकोर्ट के आदेश के बाद हुई गिरफ्तारी
पोरेल की गिरफ्तारी कलकत्ता हाईकोर्ट के 20 जुलाई के आदेश के बाद हुई। अदालत ने पुलिस को इस मामले में क्रिकेटर को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया था। अदालत ने शिकायतकर्ता की तस्वीरों के प्रसार को रोकने के लिए पोरेल के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त करने का भी आदेश दिया था।

मेडिकल छात्रा ने 23 जून को दर्ज कराई थी शिकायत
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कर्नाटक की एक युवा मेडिकल छात्रा ने 23 जून को मोगरा पुलिस थाने में पोरेल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में छात्रा ने आरोप लगाया कि वह और पोरेल करीब साढ़े तीन साल से रिश्ते में थे और दोनों ने शादी करने की योजना बनाई थी। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि दोनों विदेश यात्रा पर साथ गए थे, लेकिन बाद में पोरेल ने उनके रिश्ते से इनकार कर दिया। इसके बाद उसने पुलिस से संपर्क किया।
What Did Police Say After Abhishek Porel's Arrest? Bengal Cricketer Held in Harassment Case
अभिषेक पोरेल - फोटो : ANI
डेढ़ साल पहले भी हुआ था विवाद
शिकायत के मुताबिक, करीब डेढ़ साल पहले दोनों के बीच विवाद हुआ था। यह विवाद बढ़कर पुलिस थाने तक पहुंचा था, लेकिन उस समय कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई थी। 23 जून को शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस की टीमें पोरेल के चंदननगर स्थित घर पर कई बार गईं, लेकिन वह वहां नहीं मिले। इसके बाद महिला ने कलकत्ता हाईकोर्ट का रुख किया। अदालत ने 20 जुलाई को पुलिस को पोरेल को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया।

किन धाराओं में दर्ज हुआ मामला?
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पोरेल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 के अलावा धारा 311 और 318 तथा बीएनएस की अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66 और 72 भी लगाई गई हैं। अदालती कार्यवाही में दुष्कर्म के आरोप के अलावा आपराधिक धमकी और अन्य अपराधों से जुड़े आरोप भी सामने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
What Did Police Say After Abhishek Porel's Arrest? Bengal Cricketer Held in Harassment Case
अभिषेक पोरेल - फोटो : ANI
पोरेल ने पहले आरोपों से किया था इनकार
अभिषेक पोरेल पहले इन आरोपों से इनकार कर चुके हैं। हालांकि, उनकी गिरफ्तारी के बाद पोरेल या उनके परिवार की ओर से प्रतिक्रिया का इंतजार है। फिलहाल पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है और मंगलवार को अदालत में पेश किए जाने की संभावना है। मामले में आगे की कार्रवाई अदालत की प्रक्रिया के तहत होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed