फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   AFG in ODI WC 2027 Afghanistan direct qualifies for the one day World Cup beats Ireland in Belfast know detail

AFG In ODI WC 2027: अफगानिस्तान ने 2027 वनडे विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफाई किया, आयरलैंड को हराया

Tue, 11 Aug 2026 08:21 AM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेलफास्ट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेलफास्ट Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Tue, 11 Aug 2026 08:21 AM IST
सार

बेलफास्ट में खेले गए तीसरे वनडे में अफगानिस्तान ने आयरलैंड को तीन विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। इस जीत के साथ अफगानिस्तान ने 2027 वनडे विश्व कप के लिए सीधे क्वालिफाई कर लिया।

विज्ञापन
AFG in ODI WC 2027 Afghanistan direct qualifies for the one day World Cup beats Ireland in Belfast know detail
राशिद खान - फोटो : ANI

विस्तार

अफगानिस्तान टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2027 वनडे विश्व कप में अपनी जगह पक्की कर ली है। सोमवार को बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेले गए तीसरे वनडे में अफगानिस्तान ने आयरलैंड को रोमांचक मुकाबले में तीन विकेट से मात दी। इस जीत के साथ अफगानिस्तान ने पांच मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली।

विज्ञापन

पहले गेंदबाजों ने कसा शिकंजा
टॉस के बाद पहले गेंदबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने आयरलैंड की पूरी टीम को 46.3 ओवर में 206 रन पर समेट दिया। अफगान गेंदबाजों ने शुरुआत से ही आयरिश बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा और नियमित अंतराल पर विकेट हासिल किए। हालांकि, आयरलैंड ने नौवें विकेट के लिए अहम साझेदारी कर स्कोर को 200 के पार पहुंचाया और अफगानिस्तान के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए लड़खड़ाया अफगानिस्तान
207 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने एक समय 97 रन पर सिर्फ दो विकेट गंवाए थे और मुकाबला उसके नियंत्रण में नजर आ रहा था। लेकिन इसके बाद टीम ने तेजी से विकेट गंवाए। अफगानिस्तान ने 176 रन तक पहुंचते-पहुंचते अपने पांच विकेट और गंवा दिए। स्कोर 176/7 होने के बाद मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया और आयरलैंड की जीत की उम्मीदें भी बढ़ गईं।
विज्ञापन

राशिद खान ने संभाला मोर्चा
ऐसे मुश्किल समय में अनुभवी ऑलराउंडर राशिद खान ने मोर्चा संभाला। उन्होंने धैर्य के साथ बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 37 रन बनाए। राशिद ने 43 गेंदों की अपनी पारी में चार चौके लगाए। दूसरे छोर पर यामिन अहमदजई ने उनका बखूबी साथ दिया। उन्होंने 26 गेंदों पर नाबाद 4 रन बनाए। दोनों ने आखिरी तक विकेट बचाए रखा और अफगानिस्तान को 44.5 ओवर में लक्ष्य तक पहुंचा दिया। राशिद खान को इस मैच में उनके निर्णायक प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

अफगानिस्तान की चौथी विश्व कप एंट्री
आयरलैंड के खिलाफ जीत के साथ अफगानिस्तान ने 2027 वनडे विश्व कप के लिए सीधे क्वालिफाई कर लिया है। वनडे रैंकिंग में आठवें स्थान पर मौजूद अफगानिस्तान का यह वनडे विश्व कप में चौथा हिस्सा होगा। 2027 वनडे विश्व कप की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया संयुक्त रूप से करेंगे।

कप्तान रहमत शाह ने गेंदबाजों को दिया जीत का श्रेय
  • अफगानिस्तान के कप्तान रहमत शाह ने जीत के बाद गेंदबाजों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि गेंदबाजों ने परिस्थितियों को जल्दी समझा और मैदान के हिसाब से अपनी योजनाओं को अच्छी तरह लागू किया।
  • रहमत शाह ने खास तौर पर यामिन अहमदजई, राशिद खान और गजनफर के प्रदर्शन की सराहना की।
  • उन्होंने कहा कि सभी गेंदबाजों ने परिस्थितियों का आकलन करते हुए सही लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी की।
  • कप्तान ने माना कि कम स्कोर वाले मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं था। उन्होंने कहा कि ऐसे मैच हमेशा मुश्किल होते हैं, लेकिन टीम ने आखिरकार जीत हासिल कर ली।
  • रहमत ने आयरलैंड की नौवें विकेट की साझेदारी का भी जिक्र किया और कहा कि भविष्य में टीम ऐसी साझेदारियों को जल्द तोड़ने की कोशिश करेगी।

सीरीज में अफगानिस्तान की अजेय बढ़त
इस जीत के साथ अफगानिस्तान ने पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। सीरीज का पहला वनडे बारिश के कारण रद्द हो गया था, जबकि दूसरे मैच में अफगानिस्तान ने आयरलैंड को 92 रन से हराया था। अब तीसरे वनडे में रोमांचक जीत के बाद अफगानिस्तान ने न सिर्फ सीरीज पर मजबूत पकड़ बना ली है, बल्कि 2027 वनडे विश्व कप का टिकट भी पक्का कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed