{"_id":"6a79fdbca03c65539c0cf4b5","slug":"sourav-ganguly-receives-death-threat-family-files-police-complaint-in-kolkata-2026-08-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sourav Ganguly Receive Death Threat: सौरव गांगुली और पत्नी डोना को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
Sourav Ganguly Receive Death Threat: सौरव गांगुली और पत्नी डोना को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच
Mon, 10 Aug 2026 10:48 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 10 Aug 2026 10:48 PM IST
सार
पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली और उनकी पत्नी डोना गांगुली को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद कोलकाता पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांगुली के कार्यालय में सोमवार को दो धमकी भरे पत्र पहुंचे। पुलिस कूरियर रिकॉर्ड, मोबाइल नंबर और सिम कार्ड की गतिविधियों की जांच कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पत्र किसने भेजे और इसके पीछे क्या वजह है।
विज्ञापन
सौरव गांगुली और डोना गांगुली
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान और बंगाल क्रिकेट संघ (CAB) के मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि पिछले कुछ महीनों से उन्हें लगातार धमकी भरे पत्र मिल रहे हैं। इनमें से एक पत्र में गांगुली और उनकी पत्नी डोना गांगुली को जान से मारने की धमकी दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोलकाता पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सोमवार को कार्यालय पहुंचा धमकी भरा पत्र
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, सोमवार को गांगुली के कार्यालय में दो पत्र पहुंचे, जिनमें उन्हें और उनकी पत्नी को जान से मारने तथा उनके करीबियों को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई थी। इसके बाद गांगुली की ओर से दक्षिण कोलकाता के ठाकुरपुकुर पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। गांगुली के प्रबंधक की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, करीब छह महीने से पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष के नाम पर इस तरह के पत्र मिल रहे थे। शुरुआत में इन पत्रों को गंभीरता से नहीं लिया गया था।

पुलिस ने शुरू की पत्र और कूरियर की जांच
पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांचकर्ता धमकी भरे पत्रों की सामग्री, उनके स्रोत और कूरियर के जरिए उनकी आवाजाही की जानकारी जुटा रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पत्र किसने भेजे और इसके पीछे उसकी मंशा क्या थी। पुलिस अधिकारी ने कहा, 'हम शिकायत को गंभीरता से ले रहे हैं और जांच शुरू कर दी है। हम पत्रों, उनके स्रोत और कूरियर के रिकॉर्ड की जांच कर रहे हैं, ताकि जिम्मेदार व्यक्ति की पहचान की जा सके।' प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि ये पत्र कूरियर सेवा के जरिए उत्तर 24 परगना जिले के बेलघरिया इलाके से भेजे गए हो सकते हैं।

मोबाइल नंबर और सिम कार्ड की भी जांच
पुलिस ने कथित तौर पर पत्र भेजने के लिए इस्तेमाल किए गए सिम कार्ड की गतिविधियों की भी जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा संबंधित कूरियर एजेंसी से संपर्क कर खेप से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया, 'हमने कूरियर सेवा से जुड़े लोगों से बात की है और एक मोबाइल नंबर का पता लगाया है। हम उसकी गतिविधियों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।'
कोलकाता पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि पिछले छह महीनों में गांगुली को भेजे गए सभी धमकी भरे पत्र एक ही व्यक्ति ने भेजे थे या अलग-अलग लोगों ने। जांच का एक अहम पहलू धमकी के पीछे की वजह का पता लगाना भी है।