फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   I am still Pakistan’s ODI skipper, asserts Shaheen Afridi after captaincy change of Test side

Pakistan: 'मैं अभी भी पाकिस्तान का वनडे कप्तान हूं,' बदलाव की चर्चा के बीच शाहीन अफरीदी ने तोड़ी चुप्पी

Mon, 10 Aug 2026 10:25 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 10 Aug 2026 10:25 PM IST
सार

उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि बाबर ने इस शर्त पर टेस्ट कप्तानी स्वीकार की थी कि उन्हें सभी फॉर्मेट का कप्तान बनाया जाए।

विज्ञापन
I am still Pakistan’s ODI skipper, asserts Shaheen Afridi after captaincy change of Test side
शाहीन अफरीदी - फोटो : IANS

विस्तार

राष्ट्रीय टीमों के खराब प्रदर्शन के बाद कप्तानी में बदलाव की चर्चाओं के बीच शाहीन शाह अफरीदी ने कहा है कि, फिलहाल वह पाकिस्तान की वनडे टीम के कप्तान हैं। एक समाचार रिपोर्ट में सोमवार को यह जानकारी दी गई।  'टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट' के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पूर्व कप्तान बाबर को सभी फॉर्मेट में कप्तानी देने का वादा किया है। टेस्ट टीम की कमान सौंपने के बाद, पीसीबी अब उन्हें वनडे टीम की कप्तानी सौंपने पर भी विचार कर रहा है।
विज्ञापन


जब शाहीन शाह अफरीदी से पूछा गया कि क्या व्हाइट-बॉल हेड कोच माइक हेसन और प्रभावशाली चयनकर्ता आकिब जावेद वनडे कप्तान के तौर पर उनका समर्थन करते हैं? तो शाहीन ने हल्की मुस्कान के साथ कहा, 'अभी तक तो मैं ही कप्तान हूं।'
विज्ञापन

I am still Pakistan’s ODI skipper, asserts Shaheen Afridi after captaincy change of Test side
शाहीन अफरीदी - फोटो : IANS
उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि बाबर ने इस शर्त पर टेस्ट कप्तानी स्वीकार की थी कि उन्हें सभी फॉर्मेट का कप्तान बनाया जाए। सूत्रों के मुताबिक, दो चयनकर्ताओं ने बाबर को भरोसा दिलाया था कि अगर वह वेस्टइंडीज में दो टेस्ट और इंग्लैंड में तीन टेस्ट मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो उन्हें सभी फॉर्मेट का कप्तान बना दिया जाएगा।

शाहीन को पिछले साल अक्टूबर में बिना किसी तय कार्यकाल के वनडे कप्तान नियुक्त किया गया था। उन्होंने मोहम्मद रिजवान की जगह ली थी, जिनकी कप्तानी में पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी के पहले दौर से ही बाहर हुआ और 24 साल में पहली बार वेस्टइंडीज से सीरीज हार गया था।

I am still Pakistan’s ODI skipper, asserts Shaheen Afridi after captaincy change of Test side
बाबर और शाहीन - फोटो : PCB
शाहीन ने बीते पांच वर्षों में 'लाहौर कलंदर्स' को तीन पाकिस्तान सुपर लीग (पीसीएल) खिताब जिताए हैं, उन्हें अगले साल अफ्रीका में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप तक कप्तान के तौर पर देखा जा रहा है, लेकिन पाकिस्तान में अक्सर होने वाले बदलावों को देखते हुए, इसकी कोई गारंटी नहीं है कि वह वनडे वर्ल्ड कप तक इस पद पर बने रहेंगे। यहां तक कि बाबर को भी टेस्ट टीम के साथ लंबा कार्यकाल नहीं दिया गया है; उन्हें वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के दौरों के लिए कप्तान नियुक्त किया गया है।

पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज बासित अली ने हाल ही में भविष्यवाणी की है कि अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप में बाबर ही पाकिस्तान के कप्तान होंगे। वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए पाकिस्तान का शेड्यूल काफी व्यस्त है। इसमें श्रीलंका और इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू ट्राई-सीरीज, उसके बाद जिम्बाब्वे और आयरलैंड के साथ एक और ट्राई-सीरीज (जिसका वेन्यू संभवतः जिम्बाब्वे होगा) और इंग्लैंड में पांच मैचों की सीरीज शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed