{"_id":"6a7ae6c99c1f0d0a9607a31a","slug":"ipl-cricketer-abishek-porel-arrested-over-harrasment-allegation-2026-08-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Abishek Porel Arrested: आईपीएल क्रिकेटर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, मेडिकल छात्रा ने लगाया दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Abishek Porel Arrested: आईपीएल क्रिकेटर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, मेडिकल छात्रा ने लगाया दुष्कर्म का आरोप
Tue, 11 Aug 2026 02:39 PM IST
मयंक त्रिपाठी
हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Tue, 11 Aug 2026 02:39 PM IST
सार
दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को एक मेडिकल छात्रा की शिकायत पर दर्ज मामले में गिरफ्तार किया गया है। महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, मारपीट और आपराधिक धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
अभिषेक पोरेल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल में खेलने वाले बंगाल के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल को एक आपराधिक मामले में गिरफ्तार किया गया है। एक मेडिकल छात्रा ने अभिषेक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के साथ मारपीट और आपराधिक धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक, क्रिकेटर को दम दम थाना क्षेत्र स्थित इमामी सिटी से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने की गिरफ्तारी की पुष्टि
हुगली के पुलिस अधीक्षक कुंवर भूषण सिंह ने अमर उजाला को बताया कि पोरेल को सोमवार को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले जून में एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि पोरेल ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में उसके साथ मारपीट तथा आपराधिक धमकी दी।
पुलिस के अनुसार, अभिषेक के खिलाफ केस बीएनएस की धाराओं 64(1)/66/69/74/75(2)/79/115(2)/117(2)/124(1)/127(2)/109/308(2)/351(2)/351(3)/316(2)/318(3)/61(2)/3(5) और आईटी एक्ट की धाराओं 66ई/72 के तहत दर्ज किया गया है।

तीन साल से रिश्ते में होने का दावा
- शिकायत के अनुसार, महिला का दावा है कि वह और अभिषेक पोरेल करीब तीन वर्षों से रिश्ते में थे।
- हालांकि, पिछले साल दोनों के बीच मतभेद शुरू हो गए। महिला ने आरोप लगाया कि इसके बाद पोरेल ने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी।
- महिला के मुताबिक, पोरेल ने उससे शादी करने का वादा किया था, लेकिन बाद में शादी से इनकार कर दिया।
- शिकायत में आरोप लगाया गया है कि शादी का भरोसा देकर पोरेल ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
- महिला ने क्रिकेटर पर मारपीट और आपराधिक धमकी देने के भी आरोप लगाए हैं।
हाईकोर्ट के निर्देश के बाद गिरफ्तारी
मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट ने पुलिस को क्रिकेटर को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पोरेल को गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई थी। वहीं, अभिषेक पोरेल पूर्व में अपने ऊपर लगाए गए आरोपों से इनकार कर चुके हैं।

आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं पोरेल
- अभिषेक पोरेल बाएं हाथ के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज हैं और वर्ष 2023 से दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल में खेल रहे हैं।
- पिछले सीजन में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स की ओर से चार पारियों में 108 रन बनाए थे।
- पोरेल भारत 'ए' टीम के साथ इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया का दौरा भी कर चुके हैं।
- उन्होंने बंगाल के लिए 2021-22 सीजन में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू किया था।
- वह अब तक 32 प्रथम श्रेणी और 23 लिस्ट-ए मैच खेल चुके हैं।
- फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- महिला की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच और कानूनी प्रक्रिया के आगे बढ़ने के बाद ही मामले की पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।