{"_id":"6a7ab11e6c0470c1280792bb","slug":"mitchell-marsh-breaks-tim-david-s-record-eyes-history-in-the-hundred-2026-08-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"The Hundred: मार्श एक कैलेंडर वर्ष में 1500 टी20 रन पूरे करने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई, अब किस रिकॉर्ड पर नजर?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
The Hundred: मार्श एक कैलेंडर वर्ष में 1500 टी20 रन पूरे करने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई, अब किस रिकॉर्ड पर नजर?
Tue, 11 Aug 2026 10:51 AM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Tue, 11 Aug 2026 10:51 AM IST
सार
मिचेल मार्श 2026 में एक कैलेंडर वर्ष में 1500 टी20 रन बनाने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बन गए और उन्होंने टिम डेविड का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अब मार्श के पास द हंड्रेड के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का जेम्स विंस का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है, जिसके लिए उन्हें 51 रन और चाहिए।
विज्ञापन
मिचेल मार्श
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के टी20 कप्तान मिचेल मार्श ने साल 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी का शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। मार्श एक कैलेंडर वर्ष में 1500 टी20 रन बनाने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि द हंड्रेड में सनराइजर्स लीड्स की ओर से खेलते हुए हासिल की। लीड्स में सोमवार को वेल्श फायर के खिलाफ मुकाबले में मार्श ने 34 गेंदों पर 50 रन की तेजतर्रार पारी खेली। इस अर्धशतक के साथ ही 2026 में उनके टी20 रनों की संख्या 1502 हो गई। इसी के साथ उन्होंने हमवतन टिम डेविड का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।
विज्ञापन
टिम डेविड का रिकॉर्ड टूटा
इससे पहले एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक टी20 रन बनाने का ऑस्ट्रेलियाई रिकॉर्ड टिम डेविड के नाम था। डेविड ने 2022 में 73 टी20 मुकाबलों में सात अलग-अलग टीमों का प्रतिनिधित्व करते हुए कुल 1461 रन बनाए थे। मार्श ने इस आंकड़े को पीछे छोड़ते हुए नया रिकॉर्ड कायम किया। वह ऑस्ट्रेलियाई टीम के अलावा दुनिया की कई प्रमुख टी20 लीग में भी नियमित रूप से खेलते हैं। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी शैली ने उन्हें विभिन्न फ्रेंचाइजी लीग में बेहद पसंदीदा खिलाड़ी बनाया है।

2026 में मार्श का बल्ला जमकर बोला
मिचेल मार्श ने 2026 में ऑस्ट्रेलिया के लिए सात टी20 मैचों में 230 रन बनाए हैं। इसके अलावा आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) की ओर से 13 मैचों में उनके बल्ले से 563 रन निकले। बिग बैश लीग (बीबीएल) में पर्थ स्कॉर्चर्स के लिए उन्होंने आठ मैचों में 335 रन बनाए, जबकि द हंड्रेड के मौजूदा सीजन में सात मैचों में अब तक 374 रन बना चुके हैं। इस तरह अलग-अलग टी20 प्रतियोगिताओं में लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए मार्श ने 2026 में 1500 से ज्यादा रन पूरे कर लिए हैं।

द हंड्रेड में भी इतिहास रचने का मौका
मिचेल मार्श के पास अब द हंड्रेड के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम करने का मौका है। यह रिकॉर्ड फिलहाल इंग्लैंड के बल्लेबाज जेम्स विंस के नाम है। विंस ने 2024 में सदर्न ब्रेव के लिए खेलते हुए एक सीजन में 424 रन बनाए थे। मार्श मौजूदा सीजन में 374 रन बना चुके हैं और इस रिकॉर्ड से सिर्फ 50 रन पीछे हैं। अगर मार्श आगामी मैचों में 51 रन और बना लेते हैं, तो वह द हंड्रेड के इतिहास में एक सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान के पास एक ही सीजन में दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने का सुनहरा मौका है।