फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IND vs AFG: Afghanistan to host India in New Delhi; report states it will be a three-match T20 series

IND vs AFG: अफगानिस्तान नई दिल्ली में भारत की मेजबानी करेगा, रिपोर्ट में कहा गया-  तीन T20 मैचों की होगी सीरीज

Wed, 12 Aug 2026 12:39 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 12 Aug 2026 12:39 PM IST
सार

एसीबी की इस पुष्टि ने एक से 13 सितंबर तक प्रस्तावित भारत के बांग्लादेश दौरे पर गंभीर संशय पैदा कर दिया है, जिसमें सीमित ओवर के छह मैच खेले जाने थे।

विज्ञापन
IND vs AFG: Afghanistan to host India in New Delhi; report states it will be a three-match T20 series
अफगानिस्तान टीम - फोटो : ANI

विस्तार

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) 13, 15 और 17 सितंबर को अरुण जेटली स्टेडियम में तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए भारत की मेजबानी करेगा। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। 
विज्ञापन


'क्रिकबज' वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, एसीबी की इस पुष्टि ने एक से 13 सितंबर तक प्रस्तावित भारत के बांग्लादेश दौरे पर गंभीर संशय पैदा कर दिया है, जिसमें सीमित ओवर के छह मैच खेले जाने थे।
विज्ञापन


एसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नसीब खान ने बोर्ड के व्यावसायिक साझेदारों को लिखे एक पत्र में कहा, ‘एसीबी इसके द्वारा पुष्टि करता है कि भारत का अफगानिस्तान दौरा 2026, 13 सितंबर से 17 सितंबर तक आयोजित होने वाला है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘एसीबी ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस कार्यक्रम की तारीखों को भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) की सहमति से तय किया गया है और मैचों के स्थानों को भी अंतिम रूप दे दिया गया है।’
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed