{"_id":"6a7b3346ee54bf686109e3f1","slug":"sara-tendulkar-reveals-nerve-wracking-experience-as-owner-of-mumbai-grizzlies-2026-08-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आखिर किस बात ने सारा तेंदुलकर को इतना बेचैन कर दिया?: खुद बताई कहानी; घबराहट इतनी कि नाखूनों से करने लगीं ऐसा","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
आखिर किस बात ने सारा तेंदुलकर को इतना बेचैन कर दिया?: खुद बताई कहानी; घबराहट इतनी कि नाखूनों से करने लगीं ऐसा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 11 Aug 2026 08:05 PM IST
सार
सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर ने ई-क्रिकेट की दुनिया में बतौर टीम मालकिन के अपने अनुभव को साझा किया। मुंबई ग्रिजलीज के साथ अपने दूसरे सीजन में सारा फाइनल के दौरान काफी नर्वस थीं। उन्होंने बताया कि तनाव के कारण वह अपने नाखूनों के आसपास की त्वचा तक खींच रही थीं। ग्लोबल ई-क्रिकेट प्रीमियर लीग (GEPL) सीजन-3 के फाइनल में सारा के साथ उनकी मां अंजलि तेंदुलकर भी मौजूद थीं।
विज्ञापन
1 of 5
सारा तेंदुलकर
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सारा तेंदुलकर ने बचपन से ही क्रिकेट को बेहद करीब से देखा है। सचिन तेंदुलकर की बेटी होने के कारण उन्होंने खेल में प्रदर्शन का दबाव और उससे जुड़ी उम्मीदों को करीब से महसूस किया है। लेकिन खुद टीम की जिम्मेदारी संभालने के बाद उन्हें एक अलग तरह का अनुभव हुआ। दरअसल, सारा अब ई-क्रिकेट में बतौर टीम मालकिन कदम रख चुकी हैं।
2 of 5
सारा तेंदुलकर
- फोटो : Instagram
इसी कड़ी में सारा की टीम मुंबई ग्रिजलीज ग्लोबल ई-क्रिकेट प्रीमियर लीग (GEPL) सीजन-3 के फाइनल में पहुंची तो वह बेहद तनाव में दिखीं। सारा का यह बतौर मालकिन दूसरा सीजन है। उन्हें उम्मीद थी कि दूसरे सीजन फाइनल तक पहुंचते-पहुंचते वह अपना तनाव संभालना सीख जाएंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अपने अनुभव को साझा करते हुए सारा ने कहा, 'मैं जितना संभव हो सके उतना शांत रहने की कोशिश करती हूं। मुझे नहीं पता कि आपने देखा या नहीं, लेकिन मैं अपने नाखूनों के आसपास की त्वचा खींच रही थी, क्योंकि मैं बहुत ज्यादा नर्वस थी।'
3 of 5
सारा तेंदुलकर
- फोटो : Instagram
क्रिकेट से अलग था ई-क्रिकेट का अनुभव
सारा के लिए यह खेल की दुनिया में एक अलग भूमिका है। उन्होंने अब तक अपना अधिकांश जीवन क्रिकेट को मैदान पर देखते हुए बिताया था, लेकिन ई-क्रिकेट टीम की ओनर बनने के बाद उन्हें खेल के पर्दे के पीछे की जिम्मेदारियों को समझने का मौका मिला। उन्होंने कहा, 'मैंने अपनी पूरी जिंदगी सिर्फ मैदान पर होने वाले क्रिकेट को देखा है, इसलिए यह मेरे लिए कुछ बिल्कुल नया और बहुत अलग था। मुझे अभी बहुत कुछ सीखना है।'
हालांकि, सारा का मानना है कि मैदान पर खेले जाने वाले क्रिकेट और ई-क्रिकेट में एक बड़ी समानता भी है। उन्होंने कहा, 'एक चीज जो मैदान पर होने वाले क्रिकेट और ई-क्रिकेट में समान है, वह यह है कि दोनों में बहुत ज्यादा समर्पण और मेहनत की जरूरत होती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सारा तेंदुलकर
- फोटो : Instagram
फाइनल बना तेंदुलकर परिवार का खास पल
मुंबई ग्रिजलीज के लिए ग्लोबल ई-क्रिकेट प्रीमियर लीग (GEPL) सीजन-3 का फाइनल सारा के लिए सिर्फ टीम से जुड़ा मुकाबला नहीं था, बल्कि परिवार के लिए भी खास मौका रहा। फाइनल में सारा की मां अंजलि तेंदुलकर भी उनके साथ मौजूद थीं। कई लोगों के साथ बैठकर मुंबई ग्रिजलीज को लाइव मुकाबला करते हुए देखा।
विज्ञापन
5 of 5
सारा तेंदुलकर
- फोटो : Instagram
दूसरे सीजन में संभाल रहीं टीम की कमान
सारा तेंदुलकर बतौर टीम ओनर अपने दूसरे सीजन में हैं। मैदान पर क्रिकेट से अलग ई-क्रिकेट में उनकी यह नई भूमिका उन्हें खेल को एक नए नजरिए से समझने का मौका दे रही है। मुंबई ग्रिजलीज ने इस सप्ताहांत ग्लोबल ई-क्रिकेट प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन के फाइनल में हिस्सा लिया। सारा के लिए यह अनुभव बताता है कि क्रिकेट से उनका जुड़ाव सिर्फ दर्शक के तौर पर नहीं, बल्कि अब टीम के पीछे सक्रिय भूमिका निभाने तक पहुंच चुका है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।