फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs SL: बुमराह की गैरमौजूदगी में कौन बनेगा टीम इंडिया के लिए एक्स-फैक्टर? श्रीलंकाई ऑलराउंडर ने लिया यह नाम

Tue, 11 Aug 2026 06:50 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 11 Aug 2026 06:50 PM IST
सार

मोहम्मद सिराज के तेज आक्रमण की अगुवाई करने की उम्मीद है, जबकि प्लेइंग-11 में प्रसिद्ध कृष्णा की जगह गुरनूर बराड़ को मौका मिलने की चर्चा भी तेज है। 

विज्ञापन
IND vs SL: Who will be Team India's X-factor in Bumrah's absence? Sri Lankan all-rounder names this player
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
भारत और श्रीलंका के बीच शनिवार से गॉल में शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंका के पूर्व ऑलराउंडर परवेज महरूफ ने युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ को भारतीय टीम का संभावित तुरुप का इक्का करार देते हुए कहा कि जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में 26 साल के इस तेज गेंदबाज को टेस्ट डेब्यू का मौका दिया जाना चाहिए। दक्षिण अफ्रीका से घरेलू सीरीज 0-2 से गंवाने के बाद भारत डब्ल्यूटीसी तालिका में पांचवें स्थान पर है। टीम श्रीलंका के खिलाफ इस अहम सीरीज में चोटिल बुमराह के बिना उतरेगी।

 
IND vs SL: Who will be Team India's X-factor in Bumrah's absence? Sri Lankan all-rounder names this player
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
प्रसिद्ध की जगह गुरनूर को मिलेगा मौका?
मोहम्मद सिराज के तेज आक्रमण की अगुवाई करने की उम्मीद है, जबकि प्लेइंग-11 में प्रसिद्ध कृष्णा की जगह गुरनूर बराड़ को मौका मिलने की चर्चा भी तेज है। संवाददाता सम्मेलन में महरूफ ने कहा कि पुरानी गेंद से रिवर्स स्विंग कराने की बुमराह की क्षमता भारत के लिए सबसे बड़ी कमी साबित हो सकती है। उन्होंने कहा, 'बुमराह जिस तरह पुरानी गेंद से रिवर्स स्विंग कराते हैं, वह भारत के लिए बड़ा हथियार है और उनकी गैरमौजूदगी निश्चित रूप से महसूस होगी। विकेट निकालने की क्षमता में कमी आ सकती है। मोहम्मद सिराज बेहतरीन गेंदबाज हैं, लेकिन दोनों की तुलना करें तो अंतर साफ दिखाई देता है।'
IND vs SL: Who will be Team India's X-factor in Bumrah's absence? Sri Lankan all-rounder names this player
परवेज महरूफ - फोटो : Instagram
महरूफ ने बताई गुरनूर बराड़ी की खासियत
महरूफ ने कहा कि लंबा कद, अतिरिक्त उछाल, तेज रफ्तार और आक्रामक रवैया बराड़ को भारत का एक्स फैक्टर बना सकता है। उन्होंने कहा, 'मुझे गुरनूर बरार बेहद पसंद हैं। उनके पास उछाल, गति और जुझारूपन है। वह बल्लेबाजों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकते हैं। अभ्यास मैच में उन्होंने टेस्ट टीम के कई बल्लेबाजों को असहज कर दिया था और कुछ को शरीर पर गेंद भी लगी थी।'

महरूफ ने आगे कहा, 'मैं अगर भारतीय टीम प्रबंधन का हिस्सा होता तो निश्चित रूप से बराड़ को मौका देने पर विचार करता। भले ही उन्होंने भारत के लिए अभी सिर्फ सीमित ओवरों का क्रिकेट खेला हो, लेकिन छोटे छोटे स्पेल में वह बल्लेबाजों की लय तोड़ने और मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं।' इस 26 साल के गेंदबाज ने सीमित ओवर प्रारूप में भारत के लिए पदार्पण कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs SL: Who will be Team India's X-factor in Bumrah's absence? Sri Lankan all-rounder names this player
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
महरूफ की नजर में इन दो गेंदबाजों की कमी खलेगी
महरूफ का मानना है कि भारत को संन्यास ले चुके रविचंद्रन अश्विन और चोटिल वॉशिंगटन सुंदर की कमी भी खलेगी। उन्होंने कहा कि श्रीलंका की पिचों पर स्पिनरों को सिर्फ टर्न ही नहीं, बल्कि अतिरिक्त उछाल भी मिलता है। रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव के पहले पसंदीदा स्पिनर होने की संभावना के बीच तीसरे स्पिनर को लेकर चर्चा जारी है। भारत के पास बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार और आफ स्पिनर सारांश जैन के विकल्प मौजूद हैं।

जडेजा-कुलदीप के साथ तीसरा स्पिनर कौन होगा?
महरूफ ने कहा, 'अगर मुझसे पूछा जाए तो मैं जडेजा, कुलदीप और मानव सुथार के साथ उतरना पसंद करूंगा। आदर्श स्थिति में आफ स्पिनर विविधता देता है, लेकिन गॉल की परिस्थितियों में सुथार की अतिरिक्त उछाल हासिल करने की क्षमता अधिक उपयोगी साबित हो सकती है।' उन्होंने कहा कि भारत दो तेज गेंदबाजों और तीन स्पिनरों के संयोजन के साथ काफी संतुलित और प्रतिस्पर्धी गेंदबाजी आक्रमण उतार सकता है।
विज्ञापन
IND vs SL: Who will be Team India's X-factor in Bumrah's absence? Sri Lankan all-rounder names this player
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
कौन सा बल्लेबाजी श्रीलंका के लिए सबसे बड़ा खतरा?
महरूफ ने भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को श्रीलंका के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया। अभ्यास मैच में पंत सिर्फ दो और 28 रन ही बना सके, लेकिन महरूफ का मानना है कि उनकी आक्रामक और अपरंपरागत बल्लेबाजी किसी भी समय मैच का रुख बदल सकती है। उन्होंने कहा, 'मैं अगर श्रीलंका के ड्रेसिंग रूम में होता तो सबसे ज्यादा चिंता ऋषभ पंत की करता। वह 30 से 45 मिनट में अकेले मैच बदलने की क्षमता रखते हैं। हमने उन्हें पहले भी ऐसा करते देखा है। उन्हें स्वाभाविक खेल खेलने की पूरी आजादी है और यही उन्हें बेहद खतरनाक बनाता है।'

महरूफ ने सीरीज को लेकर की यह भविष्यवाणी
महरूफ ने भारतीय टीम को मजबूत बताते हुए कहा कि सातवें नंबर पर जडेजा की मौजूदगी टीम को अतिरिक्त मजबूती देती है। इसके बावजूद उन्होंने दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर समाप्त होने का अनुमान लगाया। उनके अनुसार भारतीय बल्लेबाजों के लिए सबसे बड़ी चुनौती श्रीलंका के बाएं हाथ के स्पिनर प्रभात जयसूर्या होंगे, जिन्हें उन्होंने ‘किंग आफ गॉल’ बताया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed