फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Sarthak Ranjan's Stunning DPL Run Continues, Pappu Yadav's Son Smashes 256 Runs In Four Innings

Sarthak Ranjan: 64, 95, 65, 57... दिल्ली लीग में पप्पू यादव के बेटे का बल्ला मचा रहा तबाही, टीम इंडिया पर नजर?

Wed, 12 Aug 2026 02:41 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 12 Aug 2026 02:41 PM IST
सार

दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के कप्तान सार्थक रंजन का बल्ला लगातार रन बरसा रहा है। सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक ने पिछले चार मैचों में 64, 95, 65 और 57 रन की पारियां खेली हैं। वेस्ट दिल्ली लायंस के खिलाफ उन्होंने 30 गेंदों पर 57 रन बनाए और टीम को आठ विकेट से जीत दिलाई। इस दौरान उनके प्रदर्शन की टीम के साथी मयंक डागर ने भी जमकर तारीफ की।

विज्ञापन
Sarthak Ranjan's Stunning DPL Run Continues, Pappu Yadav's Son Smashes 256 Runs In Four Innings
सार्थक रंजन और पप्पू यादव - फोटो : DPL instagram/ANI

विस्तार

दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के कप्तान सार्थक रंजन लगातार अपने बल्ले से प्रभावित कर रहे हैं। सांसद पप्पू यादव के बेटे 29 वर्षीय सार्थक ने टूर्नामेंट में अब तक जिस तरह का प्रदर्शन किया है, उसने उनका नाम चर्चा में ला दिया है। 11 अगस्त को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भी सार्थक ने वेस्ट दिल्ली लायंस के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की।
विज्ञापन


उनकी 30 गेंदों में 57 रन की पारी और कप्तानी की बदौलत नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने वेस्ट दिल्ली लायंस को आठ विकेट से हरा दिया। सार्थक की पिछली चार पारियों पर नजर डालें तो उनके बल्ले से 64, 95, 65 और 57 रन निकले हैं। इन चार पारियों में उन्होंने कुल 256 रन बनाए हैं।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Delhi Premier League T20 (@delhipremierleaguet20)

विज्ञापन
विज्ञापन

64, 95, 65, 57... लगातार बरस रहे रन
 
  • इस सीजन सार्थक का बल्ला लगातार रन बना रहा है। पिछले चार मैचों में तीन बार उन्होंने 60 से ज्यादा रन बनाए, जबकि एक पारी में 95 रन ठोके। वेस्ट दिल्ली के खिलाफ भी उन्होंने तेज शुरुआत करते हुए महज 30 गेंदों पर 57 रन बना दिए।
  • उनकी पारी के दम पर नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने 147 रनों के लक्ष्य का पीछा बेहद आसानी से कर लिया। सार्थक और वैभव कंडपाल ने पहले विकेट के लिए 106 रनों की साझेदारी की, जिसने मैच को पूरी तरह नॉर्थ दिल्ली के पक्ष में कर दिया।
  • सार्थक के आउट होने के बाद वैभव ने मोर्चा संभाला और 43 गेंदों पर नाबाद 64 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी।

View this post on Instagram

A post shared by Delhi Premier League T20 (@delhipremierleaguet20)


146 रन बना पाई वेस्ट दिल्ली
 
  • इससे पहले वेस्ट दिल्ली लायंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 146/7 का स्कोर बनाया। टीम ने शुरुआती विकेट के लिए 36 रन जोड़े, लेकिन अंकित कुमार के 10 रन पर आउट होने के बाद विकेटों का सिलसिला शुरू हो गया।
  • एक समय वेस्ट दिल्ली का स्कोर 59 रन पर पांच विकेट हो गया था। इसके बाद मयंक गुसैन और सोमबीर शेओकंद ने पारी को संभाला। दोनों ने छठे विकेट के लिए 68 रन जोड़े।
  • शेओकंद ने 24 गेंदों में 34 रन बनाए, जबकि मयंक गुसैन 28 गेंदों में 42 रन बनाकर नाबाद रहे। नॉर्थ दिल्ली की ओर से मयंक डागर सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने चार ओवर में सिर्फ 14 रन देकर दो विकेट लिए।

View this post on Instagram

A post shared by Delhi Premier League T20 (@delhipremierleaguet20)




View this post on Instagram

A post shared by Delhi Premier League T20 (@delhipremierleaguet20)


मयंक डागर ने की कप्तान सार्थक की तारीफ
मैच के बाद मयंक डागर ने टीम की जीत के साथ-साथ कप्तान सार्थक रंजन के प्रदर्शन की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, 'टचवुड, जिस तरह से हमारे कप्तान खेल रहे हैं, वह शानदार है। हमने अंडर-16 और अंडर-19 स्तर से साथ में काफी क्रिकेट खेली है। मैंने उन्हें एक खिलाड़ी और एक इंसान के तौर पर आगे बढ़ते देखा है। वह इस मौके के पूरी तरह हकदार हैं।'

डागर ने टीम के प्रदर्शन को लेकर कहा कि टीम का संयोजन अच्छा है और हर खिलाड़ी को अपनी भूमिका पता है। उन्होंने कहा, 'यह हमारे लिए बहुत प्रभावशाली जीत थी। हमने गेंद से उन्हें रोका और फिर लक्ष्य को आसानी से हासिल किया। हमारा संयोजन बहुत अच्छा है। हर कोई अपनी भूमिका जानता है और टीम में यह सबसे महत्वपूर्ण चीज है।' उन्होंने आगे कहा कि टीम के शीर्ष क्रम के लगातार अच्छा प्रदर्शन करने की वजह से मध्य और निचले क्रम को अब तक ज्यादा बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला है।

View this post on Instagram

A post shared by Delhi Premier League T20 (@delhipremierleaguet20)


मयंक डागर की विकेट सेलिब्रेशन भी चर्चा में
वेस्ट दिल्ली के खिलाफ मयंक डागर ने गेंद से शानदार प्रदर्शन किया। चार ओवर में 14 रन देकर दो विकेट लेने के बाद उनका खास विकेट सेलिब्रेशन भी देखने को मिला। अपने सेलिब्रेशन के पीछे की वजह बताते हुए डागर ने कहा, 'यह वास्तव में पॉल पोग्बा से प्रेरित था। जब मैंने पहली बार फुटबॉल देखना शुरू किया था, तब मैंने उन्हें यह सेलिब्रेशन करते देखा और मुझे यह बहुत पसंद आया। इसलिए मैंने आज इसे करने का फैसला किया।'

क्या टीम इंडिया में होगी एंट्री?
सार्थक रंजन की लगातार शानदार पारियों ने निश्चित तौर पर DPL में उन्हें चर्चा का विषय बना दिया है। पिछले चार मैचों में 256 रन और लगातार बड़ी पारियां उनके मौजूदा फॉर्म को दिखाती हैं। हालांकि, टीम इंडिया में उनकी एंट्री को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी या चयन की घोषणा नहीं हुई है। फिलहाल सार्थक का पूरा फोकस दिल्ली प्रीमियर लीग में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स की कप्तानी और अपने शानदार बल्लेबाजी फॉर्म को जारी रखने पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed