{"_id":"6a21a8d2531d87b3f80242d1","slug":"shreyas-iyer-to-replace-suryakumar-yadav-vaibhav-sooryavanshi-to-be-included-in-team-india-2026-06-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL प्रदर्शन का इनाम: वैभव की हो सकती है टीम में एंट्री, आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए श्रेयस को मिलेगी कमान!","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL प्रदर्शन का इनाम: वैभव की हो सकती है टीम में एंट्री, आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए श्रेयस को मिलेगी कमान!
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Thu, 04 Jun 2026 10:03 PM IST
विज्ञापन
सार
आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम में मौका मिल सकता है। श्रेयस अय्यर को कप्तानी मिलने की भी संभावना है।
वैभव सूर्यवंशी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
भारतीय क्रिकेट में एक नए युग की शुरुआत होती नजर आ रही है। महज 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम में पहली बार मौका मिल सकता है। चयनकर्ता आगामी टी20 विश्व कप 2028 और लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 को ध्यान में रखते हुए युवा खिलाड़ियों पर दांव लगाने की तैयारी में हैं।
Trending Videos
वैभव सूर्यवंशी
- फोटो : अमर उजाला
टीम में हो सकती है वैभव की एंट्री
ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार, शनिवार (6 जून) को घोषित होने वाली भारतीय टी20 टीम में सूर्यवंशी का नाम शामिल हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो वह 1980 के दशक के आखिर में सचिन तेंदुलकर के बाद सबसे कम उम्र में भारतीय पुरुष टीम में चुने जाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।

- फोटो : IPL
आईपीएल 2026 में मचाया था धमाल
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अपने विस्फोटक बल्लेबाजी प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा। उन्होंने पूरे सीजन में 776 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 237.30 रहा। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने चयनकर्ताओं को काफी प्रभावित किया है। भारतीय टीम में संभावित चयन से पहले सूर्यवंशी श्रीलंका में नौ से 21 जून तक होने वाली त्रिकोणीय सीरीज में इंडिया ए की ओर से खेलते नजर आएंगे। इस टूर्नामेंट में अफगानिस्तान ए की टीम भी हिस्सा लेगी।

श्रेयस अय्यर
- फोटो : ANI
श्रेयस अय्यर बन सकते हैं नए टी20 कप्तान
भारतीय टी20 टीम की कप्तानी में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार, श्रेयस अय्यर को टी20 टीम का नया कप्तान बनाया जा सकता है। वह मौजूदा कप्तान सूर्यकुमार यादव की जगह लेंगे। अय्यर ने आईपीएल में कप्तान और बल्लेबाज दोनों रूपों में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स को 2024 में खिताब जिताया था, जबकि दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स को भी फाइनल तक पहुंचाया। बल्लेबाजी की बात करें तो आईपीएल 2025 में उन्होंने 604 रन और आईपीएल 2026 में 498 रन बनाए।

सूर्यकुमार यादव
- फोटो : PTI
सूर्यकुमार यादव पर गिर सकती है गाज
रिपोर्ट के अनुसार, सूर्यकुमार यादव को सिर्फ कप्तानी ही नहीं, बल्कि टी20 टीम से भी बाहर किया जा सकता है। 2026 टी20 विश्व कप में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था। उन्होंने नौ पारियों में 242 रन बनाए, जबकि आईपीएल 2026 में भी वह 13 पारियों में सिर्फ 270 रन ही बना सके। इसी वजह से चयनकर्ता अब नई रणनीति के तहत युवा खिलाड़ियों और नए नेतृत्व को मौका देने के पक्ष में दिखाई दे रहे हैं।

- फोटो : BCCI
आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे का कार्यक्रम
भारतीय टीम आयरलैंड के खिलाफ 26 और 28 जून को बेलफास्ट में दो टी20 मैच खेलेगी। इसके बाद टीम इंग्लैंड दौरे पर जाएगी, जहां एक जुलाई से 11 जुलाई तक पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। भारतीय क्रिकेट के भविष्य की तस्वीर में वैभव सूर्यवंशी का नाम तेजी से उभर रहा है। ऐसे में सभी की नजरें अब चयन समिति की घोषणा पर टिकी हैं।