फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शुभमन गिल ने देवधर ट्रॉफी में रचा इतिहास, तोड़ा कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड

Mon, 04 Nov 2019 06:31 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 04 Nov 2019 06:31 PM IST
विज्ञापन
Shubman Gill  breaksvirat kohlis 10-yr-old record in Deodhar Trophy 
गिल और विराट - फोटो : सोशल मीडिया

टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने सोमवार को देवधर ट्रॉफी में इतिहास रच दिया। इंडिया-सी की कमान संभालने वाले 20 वर्षीय गिल ने देवधर ट्रॉफी में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। शुभमन देवधर ट्रॉफी के फाइनल में इंडिया-सी टीम की कप्तानी करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं।


 

Shubman Gill  breaksvirat kohlis 10-yr-old record in Deodhar Trophy 
शुभमन गिल - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि विराट कोहली ने देवधर ट्रॉफी के 2009-10  में नॉर्थ जोन की तरफ से कप्तानी की थी। उस समय विराट की उम्र 21 साल और 124 दिन थी। वहीं शुभमन गिल ने यह कमाल 20 साल और 57 दिनों की उम्र में किया है। 

Shubman Gill  breaksvirat kohlis 10-yr-old record in Deodhar Trophy 
इंडिया बी टीम - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि इंडिया बी ने शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया सी को फाइनल में 51 रन से हराकर देवधर ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। इंडिया बी की तरफ से केदार जाधव (86), यशस्वी जायसवाल (54) ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं, गेंदबाजी में शाहबाज नदीम ने बेजोड़ प्रदर्शन किया। उन्होंने 10 ओवर में 37 रन देकर चार विकेट झटके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shubman Gill  breaksvirat kohlis 10-yr-old record in Deodhar Trophy 
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : file photo

रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेले गए इस खिताबी मुकाबले में इंडिया-बी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 283 रन बनाए। जवाब में इंडिया सी की टीम पूरे 50 ओवरों में नौ विकेट खोकर 232 रन ही बना सकी और मैच हार गई।

विज्ञापन
Shubman Gill  breaksvirat kohlis 10-yr-old record in Deodhar Trophy 
shubhman gill - फोटो : file photo

देवधर ट्रॉफी में कप्तानी करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी

कप्तान उम्र टीम सीजन
शुभमन गिल 20 साल 57 दिन इंडिया सी 2019-20
विराट कोहली 21 साल 124 दिन नॉर्थ जोन 2009-10
उन्मुक्त चंद 22 साल 310 दिन इंडिया बी 2015-16
श्रेयस अय्यर 23 साल 92 दिन इंडिया बी 2017-18
मनोज तिवारी 23 साल 124 दिन ईस्ट जोन 2008-09
कपिल देव 23 साल 305 दिन नॉर्थ जोन 1982-83
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed