फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खतरनाक प्रदूषण में खेले भारत-बांग्लादेश के खिलाड़ी, मैच के बाद सौरव गांगुली ने किया धन्यवाद

Mon, 04 Nov 2019 06:28 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 04 Nov 2019 06:28 PM IST
विज्ञापन
INDvBAN: Sourav ganguly congratulates player after first t20 played in Delhi under pollution
दिल्ली प्रदूषण के बीच मैच - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली की दमघोंटू हवा में भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबले को देखने के लिए हजारों दर्शक अरुण जेटली स्टेडियम में जमा हुए थे। इस मैच से पहले ऐसी अटकलें लगाई जा रही थी कि घने कोहरे के कारण मैच रद्द किया जा सकता है। हालांकि ऐसा कुछ नहीं हुआ और मुकाबला तय समयानुसार ही खेला गया।

INDvBAN: Sourav ganguly congratulates player after first t20 played in Delhi under pollution
सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

मैच के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भारत और बांग्लादेश के खिलाड़ियों का का धन्यवाद किया। सौरव गांगुली ने ट्वीट कर लिखा कि, 'भारत और बांग्लादेश की क्रिकेट टीमों को दिल्ली में पहला टी-20 मैच खेलने के लिए धन्यवाद। उन्होंने बांग्लादेश टीम की दिल्ली के इस चुनौतीपूर्ण मौसम का डट कर सामना करने के लिए सराहना भी की।
 

INDvBAN: Sourav ganguly congratulates player after first t20 played in Delhi under pollution
मुश्फिकुर रहीम - फोटो : ट्विटर

इससे पहले मुश्फिकुर रहीम के 60 रन की नाबाद पारी की वजह से बांग्लादेश बड़ी जीत हासिल करने में सफल रहा। खेल के सबसे छोटे प्रारूप में भारत पर यह बांग्लादेश पहली जीत थी। इस जीत के साथ, बांग्लादेश ने तीन मुकाबलों की टी-20 श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है। दोनों टीमों के बीच दूसरा टी-20 मैच सात नवंबर को खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
INDvBAN: Sourav ganguly congratulates player after first t20 played in Delhi under pollution
अरुण जेटली स्टेडियम के बाहर का दृश्य - फोटो : ट्विटर

बता दें कि राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का उच्च स्तर होने के बावजूद भी करीब 25,000 दर्शक मुकाबले को देखने मैदान में जमा हुए थे। मैच से पहले दक्षिणी दिल्ली नगर निगम और दिल्ली जिला क्रिकेट संघ ने प्रदूषण से निपटने के लिए कोटला के परिसर के बाहर पानी का छिड़काव किया। जिससे मुकाबले से एक घंटे पहले एयर क्वालिटी इंडेक्स कम होकर 280 अंक तक पहुंच गया था।

विज्ञापन
INDvBAN: Sourav ganguly congratulates player after first t20 played in Delhi under pollution
खराब हवा के बीच प्रैक्टिस करते खिलाड़ी - फोटो : ट्विटर

मैच के पहले प्रैक्टिस के दौरान बांग्लादेश टीम के कुछ खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ मॉस्क पहने नजर आए थे। बहरहाल, दोनों टीमों ने खेलने के लिहाज से मुश्किल परिस्थितियां होने के बावजूद मैच खेला। अब सीरीज का दूसरा मैच गुरुवार, 7 नवंबर को राजकोट में खेला जाएगा जबकि तीसरा मैच 10 नवंबर को नागपुर में होगा। टी-20 श्रृंखला के बाद दो टेस्ट भी होने हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed