बीसीसीआई प्रमुख और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को छह दिन बाद गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। 48 वर्षीय गांगुली को शनिवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उनकी एंजियोप्लास्टी करने के साथ ही अच्छे से जांच की गई और बाद में सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
कौन हैं जॉयदीप मुखर्जी, जिन्हें अस्पताल से निकलते ही गांगुली ने किया धन्यवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांगुली ने भी अस्पताल से निकलने के बाद खुद को स्वस्थ बताते हुए डॉक्टर्स, स्वास्थ्य कर्मचारी समेत सभी का आभार जताया। इससे अलग गांगुली ने अपने 40 साल पुराने दोस्त को विशेष धन्यवाद दिया और अपनी दोस्ती को याद किया।
गांगुली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने दोस्त और बंगाल के पूर्व क्रिकेटर जॉयदीप मुखर्जी के साथ तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जो तुमने पिछले पांच दिनों में मेरे लिए किया है, मैं उसे आजीवन याद रखूंगा। तुम्हें 40 साल से जानता हूं और अब यह एक परिवार के रूप में उससे भी आगे बढ़ चुका है।'
View this post on Instagram
बात करें जॉयदीप की तो वह बंगाल की तरफ से प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेल चुके हैं। उन्होंने ईस्ट जोन और बंगाल क्रिकेट की तरफ से कुल 13 प्रथम श्रेणी और छह लिस्ट-ए के मैच खेले। मौजूदा समय में कमेंट्री करने के साथ ही बंगाल क्रिकेट संघ में क्रिकेट संचालन के निदेशक हैं। 53 वर्षीय मुखर्जी 2008 में इंडियन प्रीमियर लीग की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के क्रिकेट प्रबंधक भी बने थे और 2015 तक कोचिंग स्टाफ के रूप में फ्रैंचाइजी के साथ रहे।