फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Star India batter Virat Kohli was dismissed cheaply during team India's match simulation practice in Perth

BGT: इंट्रा स्क्वाड मैच में सस्ते में आउट हुए विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल ने किया शानदार प्रदर्शन

Fri, 15 Nov 2024 08:30 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 15 Nov 2024 08:30 PM IST
सार

केएल राहुल ने यशस्वी जायसवाल के साथ पारी की शुरुआत की। हालांकि, उनके कंधे पर चोट लगी जिससे वह पूरे दिन बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे। दूसरी तरफ, कोहली ने सकारात्मक शुरुआत की थी, लेकिन वह 15 रन के स्कोर पर आउट हो गए।

विज्ञापन
Star India batter Virat Kohli was dismissed cheaply during team India's match simulation practice in Perth
विराट कोहली और ऋषभ पंत - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 नवंबर से होने वाली पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। शुक्रवार को पर्थ के वाका स्टेडियम पर भारत ने इंट्रा स्क्वाड मैच खेला जिसमें स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने भी हिस्सा लिया। तीन दिनों के अभ्यास सत्र के बाद पूरी टीम ने इंट्रा स्क्वाड मुकाबले में हिस्सा लिया। हालांकि, खराब फॉर्म में चल रहे कोहली इस मैच में भी प्रभावित नहीं कर सके और सस्ते में आउट हुए। 
विज्ञापन

ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, केएल राहुल ने यशस्वी जायसवाल के साथ पारी की शुरुआत की। हालांकि, उनके कंधे पर चोट लगी जिससे वह पूरे दिन बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे। दूसरी तरफ, कोहली ने सकारात्मक शुरुआत की थी, लेकिन वह 15 रन के स्कोर पर आउट हो गए। इसके बाद दूसरी बारी में उन्होंने 30 रन बनाए और कुछ अच्छे शॉट खेले जिसमें बैकफुट भी शामिल था। ऐसी खबरें आई थी कि कोहली का स्कैन किया गया है, लेकिन प्रशंसकों के लिए चिंता की नहीं है क्योंकि कोहली बल्लेबाजी के दौरान फिट नजर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहली पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं और उन्होंने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान सिर्फ 93 रन बनाए थे। कोहली ने इस साल छह टेस्ट मैचों में 22.72 के औसत से 250 रन बनाए हैं जिसमें उनके नाम एक अर्धशतक है। 
विज्ञापन

यशस्वी ने जड़ा अर्धशतक 
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महत्वपूर्ण सीरीज से पहले यशस्वी अच्छी लय में दिखे और इंट्रा स्क्वाड मैच में नाबाद 58 रन बनाए, जबकि दूसरी बार में शुभमन गिल 42 रन बनाकर नाबाद लौटे। भारत ने मैच सिमुलेशन में 75 ओवर में आठ विकेट पर 339 रन बनाए। मैच सिमुलेशन अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा जिससे पहले टेस्ट की तैयारियों को परखा जाएगा। भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में पहुंचने के लिहाज से जरूरी है। भारत को अगर डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए क्वालिफाई करना है तो उसे पांच मैचों की यह सीरीज 4-0 से जीतनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed