{"_id":"676ce978d24d4b98a50be5f7","slug":"sunil-gavaskar-and-michael-vaughan-react-to-virat-kohli-s-physical-confrontation-with-sam-konstas-reactions-2024-12-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: कोहली-कोंस्टास के बीच धक्का-मुक्की पर क्रिकेट विशेषज्ञों की आई प्रतिक्रिया, गावस्कर-वॉन ने रखी राय","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: कोहली-कोंस्टास के बीच धक्का-मुक्की पर क्रिकेट विशेषज्ञों की आई प्रतिक्रिया, गावस्कर-वॉन ने रखी राय
Thu, 26 Dec 2024 10:58 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 26 Dec 2024 10:58 AM IST
सार
कोहली नॉन स्ट्राइकर एंड से वापस आ रहे थे। वहीं, कोंस्टास क्रीज से आगे निकल रहे थे। तभी कोहली का कंधा कोंस्टास के कंधा से लड़ा। दोनों की टक्कर हुई। इस पर कोंस्टास ने पीछे मुड़कर कोहली को कुछ शब्द कहे और फिर कोहली ने भी जवाब दिया।
विज्ञापन
कोंस्टास और कोहली की टक्कर
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में खेले जा रहे बॉक्सिंग डे के पहले दिन उस समय विवाद हो गया जब विराट कोहली और डेब्यू कर रहे ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज सैम कोंस्टास के बीच धक्का-मुक्की हो गई। अब इसे लेकर सुनील गावस्कर और माइकल वॉन जैसे पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों ने अपनी राय रखी है। इन दोनों ने हालांकि, मैदान पर कोहली के आक्रामक रवैये की आलोचना की है।
विज्ञापन
कैसे हुई धक्का-मुक्की
ऑस्ट्रेलियाई पारी के 11वें ओवर में कोंस्टास ने जसप्रीत बुमराह की गेंद पर दो चौके और एक छक्का लगाया। ओवर की तीसरी गेंद के बाद कोहली नॉन स्ट्राइकर एंड से वापस आ रहे थे। वहीं, कोंस्टास क्रीज से आगे निकल रहे थे। तभी कोहली का कंधा कोंस्टास के कंधा से लड़ा। दोनों की टक्कर हुई। इस पर कोंस्टास ने पीछे मुड़कर कोहली को कुछ शब्द कहे और फिर कोहली ने भी जवाब दिया। दोनों के बीच तूतू-मैंमैं का वीडियो सामने आया है। इसके बाद अंपायर ने आकर दोनों को दूर किया और मामला शांत कराया। कोंस्टास की इससे पहले तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के साथ भी कहासुनी हुई थी। कोंस्टास को बीट करने पर सिराज उन्हें कुछ बोलकर उकसाते दिखे थे।

गावस्कर बोले - इससे बचा जा सकता था
इस घटना के बारे में बात करते हुए भारतीय टीम के पूर्व कप्तान गावस्कर ने कहा कि यह देखना दिलचस्प होगा कि दिन के खेल के अंत में मैच रेफरी दोनों खिलाड़ियों पर किस तरह का प्रतिबंध लगाते हैं। गावस्कर ने कहा, यह टेस्ट क्रिकेट का गर्म माहौल है, लेकिन इससे बचा जा सकता था। मेरा मतलब है कि यह इस तरह था कि आप किसी व्यस्त सड़क पर चल रहे हैं और देख रहे हैं कि सामने से कोई आ रहा है तो आप हट सकते हैं। इसमें कुछ भी नहीं है, अगर आप हट जाएंगे तो छोटे नहीं हो जाएंगे। आप खेल के मैदान पर ऐसी चीजें नहीं देखना चाहेंगे।

गावस्कर ने कहा, बिना रिप्ले देखे इस मामले में जो मेरी पहली राय है वो यह कि दोनों खिलाड़ी नीचे की तरफ देख रहे थे। मुझे लगता है कि दोनों ने ही एक दूसरे को आते नहीं देखा होगा। कोंस्टास शायद अपने बल्ले को देख रहे थे, जबकि कोहली की नजरें गेंद पर थी। हमें शाम को पता चलेगा कि इस मामले में किस पर अधिक जुर्माना लगाया जाता है।
हीली-वॉन ने कोहली की आलोचना की
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा कि गलती पूरी तरह से कोहली की है क्योंकि 19 साल के कोंस्टास ने निडर होकर बल्लेबाजी की जिससे विश्व क्रिकेट के किंग कहे जाने वाले कोहली असहज हो गए। वॉन ने कहा, कोहली ने पूरी तरह से गलत व्यवहार किया। मुझे यह समझ नहीं आया कि इतने अनुभवी खिलाड़ी जो किंग है वो 19 साल के खिलाड़ी से क्यों भिड़ा। कोंस्टास ने इस जगह कोई गलती नहीं की थी। कोहली उसकी तरफ गए और आप ऐसा नहीं कर सकते।
वहीं, महिला ऑस्ट्रेलिया टीम की बल्लेबाज एलिसा हीली ने कोहली के व्यवहार की आलोचना की। हीली ने कहा, यह देखना काफी निराशाजनक है कि इतना अनुभवी खिलाड़ी जो अपने देश का शीर्ष खिलाड़ी है, वो इस तरह नजर आया।