सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup 2026: India Vs Zimbabwe head to head stats in T20I and World Cup know records

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत का टी20 में है दमदार रिकॉर्ड, विश्वकप में अबतक सिर्फ एक बार हुई है भिड़ंत

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 24 Feb 2026 03:43 PM IST
विज्ञापन
सार

भारतीय टीम को टी20 विश्व कप के सुपर आठ मुकाबले में अब जिम्बाब्वे का सामना करना है। भारत आंकड़ों में जिम्बाब्वे से काफी मजबूत है, लेकिन टी20 प्रारूप में किसी टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता है। आइए जानते हैं दोनों टीमों के बीच टी20 में रिकॉर्ड कैसा है।

T20 World Cup 2026: India Vs Zimbabwe head to head stats in T20I and World Cup know records
भारतीय टीम - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सुपर आठ में मिली हार के बाद भारतीय टीम की नजरें दमदार वापसी करने पर टिकी हुई हैं। भारत का सामना अब गुरुवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ होगा जो एक तरह से दोनों टीम के लिए करो या मरो मुकाबला होगा। भारत को सेमीफाइनल की अपनी उम्मीदें जिंदा रखने के लिए हर हाल में जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करनी होगी। फैंस के लिए राहत की बात यह है कि जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 में भारत का रिकॉर्ड शानदार है और उसे इस टीम को हराने में ज्यादा दिक्कत नहीं होनी चाहिए। 
Trending Videos

पहली बार 2010 में आमने-सामने हुए थे दोनों देश
भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 प्रारूप में अब तक कुल 13 मैच खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया ने 10 मुकाबले जीते हैं। सिर्फ तीन ही मैच जिम्बाब्वे के पक्ष में रहे हैं। दोनों देश टी20 विश्व कप में अब तक सिर्फ एक ही बार आमने-सामने रहे हैं, जिसे भारत ने अपने नाम किया था। भारत-जिम्बाब्वे के बीच द्विपक्षीय सीरीज के सभी मैच हरारे (जिम्बाब्वे) में खेले गए हैं। दोनों देशों के बीच टी20 क्रिकेट का पहला मैच 12 जून 2010 को खेला गया था, जिसे भारत ने छह विकेट से जीता। 13 जून को सीरीज के दूसरे और अंतिम मुकाबले में सात विकेट से जीत हासिल करते हुए टीम इंडिया ने क्लीन स्वीप किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेलबर्न में खेला गया था विश्व कप का एकमात्र मुकाबला
इसके बाद भारत ने साल 2015 में इस देश के खिलाफ दो मुकाबलों की टी20 सीरीज खेली, जो 1-1 से ड्रॉ रही। जून 2016 में भारत-जिम्बाब्वे के बीच तीन मुकाबलों की सीरीज खेली गई, जिसका पहला मैच मेजबान जिम्बाब्वे ने दो रन के करीबी अंतर से अपने नाम किया, लेकिन अगले दो मुकाबलों को भारत ने जीतकर सीरीज 2-1 से अपने नाम की। इसके बाद दोनों देश टी20 विश्व कप 2022 में आमने-सामने आए, जिसमें भारत ने 186/5 का स्कोर बनाने के बाद जिम्बाब्वे को महज 115 रन पर समेट दिया। यह मैच मेलबर्न में खेला गया था।

जुलाई 2024 में भारत ने इस देश के विरुद्ध पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज खेली। जिम्बाब्वे ने सीरीज के पहले मैच को 13 रन से जीतकर सभी को चौंकाया, लेकिन टीम इंडिया ने शानदार पलटवार करते हुए अगले मुकाबले को 100 रन से अपने नाम किया। सीरीज के तीसरे मैच को टीम इंडिया ने 23 रन से जीता, जिसके बाद अगले मुकाबले में 10 विकेट से शानदार जीत हासिल करते हुए अजेय बढ़त हासिल की। अंतिम मुकाबले को टीम इंडिया ने 42 रन से जीतकर सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed