{"_id":"699d5ffbe6d40e51820f5396","slug":"india-vs-australia-1st-odi-womens-live-updates-scorecard-mandhana-and-harmanpreet-half-centuries-2026-02-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने पहले वनडे में भारतीय महिला टीम को हराया, मंधाना-कौर पर भारी पड़ी हीली-मूनी की पारी","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने पहले वनडे में भारतीय महिला टीम को हराया, मंधाना-कौर पर भारी पड़ी हीली-मूनी की पारी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 24 Feb 2026 03:59 PM IST
विज्ञापन
सार
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 48.3 ओवरों में 214 रन बनाए। स्मृति मंधाना (58) और हरमनप्रीत कौर (53) ने अर्धशतक जड़े, लेकिन निचले क्रम के बल्लेबाजों का साथ न दे पाना टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचने से रोक गया। ऑस्ट्रेलिया ने 38.2 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : BCCI Women Twitter
विज्ञापन
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया ने ब्रिस्बेन के एलन बॉर्डर फील्ड में खेले तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में भारत को छह विकेट से हरा दिया है। टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम 48.3 ओवरों में महज 214 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 38.2 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान हरमनप्रीत कौर और उपकप्तान स्मृति मंधाना के अर्धशतक पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली और बेथ मूनी की पारी भारी पड़ी। सीरीज का दूसरा मुकाबला 27 फरवरी को होबार्ट में खेला जाएगा।
Trending Videos
भारत की पारी
भारत की शुरुआत खराब रही। टीम इंडिया को मैच की दूसरी ही गेंद पर प्रतीका रावल (0) के रूप में बड़ा झटका लगा, उस समय तक टीम का खाता नहीं खुला था। यहां से स्मृति मंधाना ने शेफाली वर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए 25 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की। शेफाली ने इस पारी में फैंस को निराश किया। वह 17 गेंदों में सिर्फ 4 ही रन बना सकीं। मंधाना ने जेमिमा रोड्रिगेज (8) के साथ तीसरे विकेट के लिए 27 रन जुटाकर टीम को 50 के पार पहुंचाया। जेमिमा के पवेलियन लौटने के बाद मंधाना ने कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ चौथे विकेट के लिए 72 गेंदों में 48 रन जोड़कर भारत का शतक पूरा करवाया।
मंधाना 68 गेंदों में 7 चौकों के साथ 58 रन बनाकर आउट हुईं, जिसके बाद कप्तान कौर ने पारी को संभाला। हरमनप्रीत कौर ने 84 गेंदों में 53 रन की पारी खेली, जिसमें 3 चौके शामिल रहे। इस दौरान उन्होंने ऋचा घोष के साथ 37 रन, जबकि काश्वी गौतम के साथ 53 रन टीम के खाते में जोड़े। ऋचा घोष ने 38 गेंदों में 2 चौकों के साथ 23 रन बनाए, जबकि काश्वी ने 44 गेंदों में 43 रन की पारी खेलकर भारत को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एश्ले गार्डनर ने 33 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट हासिल किए, जबकि मेगन शट ने दो विकेट निकाले। डार्सी ब्राउन, अलाना किंग, ताहलिया मैकग्राथ और सोफी मोलिनेक्स ने एक-एक विकेट निकाला।

ऑस्ट्रेलिया की पारी
215 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम को एलिसा हीली और फीबी लिचफील्ड ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 55 रन जोड़े। लिचफील्ड 32 रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, जॉर्जिया वॉल खाता नहीं खोल सकीं। दोनों को श्रीचरणी ने आउट किया। इसके बाद कप्तान हीली ने अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने बेथ मूनी के साथ तीसरे विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी निभाई। अपनी आखिरी अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेल रहीं हीली 70 गेंद में चार चौके की मदद से 50 रन बनाकर आउट हुईं।
फिर मूनी ने एनाबेल सदरलैंड के साथ 85 रन की साझेदारी निभाई। मूनी 76 गेंद में पांच चौके और दो छक्कों की मदद से 76 रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, सदरलैंड 44 गेंद में चार चौके और एक छक्के की मदद से 48 रन बनाकर नाबाद रहीं। एश्ले गार्डनर भी पांच रन बनाकर नाबाद रहीं। भारती की ओर से श्रीचरणी को दो विकेट मिले, जबकि क्रांति गौड़ और दीप्ति शर्मा को एक-एक विकेट मिला।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
- भारत: स्मृति मंधाना, प्रतीक रावल, शेफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिगेज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, काश्वी गौतम, श्री चरणी, क्रांति गौड़ और रेणुका सिंह ठाकुर।
- ऑस्ट्रेलिया: एलिसा हीली (कप्तान), फोएबे लिचफील्ड, जॉर्जिया वोल, बेथ मूनी (विकेटकीपर), एनाबेल सदरलैंड, एश्ले गार्डनर, ताहलिया मैकग्राथ, सोफी मोलिनेक्स, अलाना किंग, मेगन शट्ट और डार्सी ब्राउन।