सब्सक्राइब करें

सुपर-8 में आज इंग्लैंड-पाकिस्तान आमने-सामने: तारिक की फिरकी या सॉल्ट-जोस की तूफानी बल्लेबाजी, किसका दिखेगा दम?

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पल्लेकेले Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 24 Feb 2026 12:24 PM IST
सार

टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा। पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक चर्चा में हैं, लेकिन इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने कहा कि टीम किसी एक खिलाड़ी से नहीं डरेगी। यह मैच सेमीफाइनल की दिशा तय कर सकता है और स्पिन की जंग अहम भूमिका निभाएगी।

विज्ञापन
England vs Pakistan Super 8 Showdown: Spin Threat, Semifinal Stakes and Tactical Battle T20 World Cup 2026
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान सुपर-8 मुकाबला - फोटो : IANS

टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 चरण में मंगलवार को इंग्लैंड और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शाम सात बजे से खेला जाएगा। टूर्नामेंट के इस अहम चरण में दोनों टीमों के लिए यह मैच सेमीफाइनल की दिशा तय कर सकता है। ग्रुप चरण में दोनों टीमों का प्रदर्शन लगभग समान रहा। पाकिस्तान और इंग्लैंड ने चार-चार मुकाबलों में तीन-तीन जीत दर्ज की और एक-एक मैच गंवाया। अब सुपर-8 में हर जीत का महत्व दोगुना हो गया है।

Trending Videos
England vs Pakistan Super 8 Showdown: Spin Threat, Semifinal Stakes and Tactical Battle T20 World Cup 2026
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान सुपर-8 मुकाबला - फोटो : IANS

पिच और हालात का समीकरण
पल्लेकेले की पिच आमतौर पर शुरुआत में बल्लेबाजी के अनुकूल रहती है। नई गेंद से थोड़ी स्विंग और उछाल मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, विकेट धीमा हो जाता है। ऐसे में स्पिनरों की भूमिका निर्णायक हो सकती है। अगर पिच नंबर पांच का इस्तेमाल किया जाता है तो बल्लेबाजों को शुरुआत में रन बनाने का मौका मिल सकता है, लेकिन मिडिल ओवर्स में स्पिनर खेल का रुख बदल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
England vs Pakistan Super 8 Showdown: Spin Threat, Semifinal Stakes and Tactical Battle T20 World Cup 2026
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान सुपर-8 मुकाबला - फोटो : IANS

उस्मान तारिक की चर्चा, इंग्लैंड बेफिक्र
पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक इस टूर्नामेंट में काफी चर्चा में रहे हैं। खासतौर पर ऑफ-ब्रेक डालने से पहले उनका रुककर गेंदबाजी करना बल्लेबाजों को चकित करता है। हालांकि इंग्लैंड के अनुभवी स्पिनर लियाम डॉसन का कहना है कि उनकी टीम किसी एक खिलाड़ी पर फोकस नहीं कर रही। उन्होंने मैच से पहले कहा, 'यह सब तारिक के बारे में नहीं है। पाकिस्तान बहुत खतरनाक खिलाड़ियों वाली टीम है। जाहिर तौर पर तारिक अच्छे गेंदबाज हैं, लेकिन हम सिर्फ उन्हीं पर ध्यान नहीं देंगे। हम पूरी टीम के खिलाफ रणनीति बनाएंगे।' इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक को नेट्स में तारिक के एक्शन की नकल करते देखा गया, जिससे साफ है कि टीम ने तैयारी पूरी कर ली है।

England vs Pakistan Super 8 Showdown: Spin Threat, Semifinal Stakes and Tactical Battle T20 World Cup 2026
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान सुपर-8 मुकाबला - फोटो : IANS

स्पिन बनाम स्पिन की जंग
इंग्लैंड ने पिछले मैच में श्रीलंका को 51 रन से हराया था। उस मुकाबले में डॉसन, विल जैक्स और आदिल राशिद ने मिलकर सात विकेट झटके। डॉसन ने कहा, 'हम सब अलग-अलग तरह के स्पिनर हैं। जैक्स को ज्यादा बाउंस मिलता है, राशिद के पास कई वैरिएशन हैं। मैं शायद ज्यादा डिफेंसिव स्पिनर हूं, लेकिन मेरा रोल टीम के लिए कंसिस्टेंट रहना है।' दूसरी ओर पाकिस्तान के पास तारिक के अलावा शादाब खान, अबरार अहमद और मोहम्मद नवाज जैसे स्पिन विकल्प मौजूद हैं। इंग्लैंड के टॉप ऑर्डर के स्पिन के खिलाफ संघर्ष को देखते हुए यह मुकाबला दिलचस्प हो सकता है।

इंग्लैंड vs पाकिस्तान हेड टू हेड
अब तक टी20 में इंग्लैंड और पाकिस्तान की टीमें 31 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इनमें से 20 बार इंग्लैंड ने जीत हासिल की, जबकि पाकिस्तान की टीम नौ बार ही जीत पाई है। एक मैच टाई रहा और एक मैच बेनतीजा रहा। वहीं, टी20 विश्वकप की बात करें तो इंग्लैंड और पाकिस्तान की टीमें तीन बार आमने-सामने आई हैं और तीनों बार इंग्लैंड ने जीत दर्ज की है।

विज्ञापन
England vs Pakistan Super 8 Showdown: Spin Threat, Semifinal Stakes and Tactical Battle T20 World Cup 2026
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान सुपर-8 मुकाबला - फोटो : IANS

सेमीफाइनल की राह
अगर इंग्लैंड यह मुकाबला जीत लेता है तो वह सुपर-8 में टॉप-दो में जगह बनाकर सेमीफाइनल की ओर मजबूत कदम बढ़ा सकता है। वहीं पाकिस्तान के लिए भी यह मैच ‘करो या मरो’ जैसा है। दोनों टीमों के बीच मुकाबला सिर्फ दो देशों की टक्कर नहीं, बल्कि रणनीति, स्पिन विविधता और दबाव में प्रदर्शन की परीक्षा भी होगा।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

  • इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद।
  • पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमां, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed