सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former BCB selector Manjarul banned after female player accused him of harassment

Bangladesh Cricket: BCB के पूर्व चयनकर्ता मंजरुल पर लगा प्रतिबंध, महिला खिलाड़ी ने लगाया था उत्पीड़न का आरोप

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 23 Feb 2026 10:01 PM IST
विज्ञापन
सार

बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान जहानारा आलम ने मंजरुल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने मंजरुल पर साल 2022 विश्व कप के दौरान यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

Former BCB selector Manjarul banned after female player accused him of harassment
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड - फोटो : BCB
विज्ञापन

विस्तार

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने बुरे बर्ताव के आरोपों की जांच के बाद पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर मंजरुल इस्लाम को अपने अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली किसी भी क्रिकेट गतिविधि में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शामिल होने से प्रतिबंधित कर दिया है। रविवार को शेर-ए-बांग्ला राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में हुई बोर्ड बैठक के बाद यह फैसला लिया गया। बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान जहानारा आलम ने मंजरुल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने मंजरुल पर साल 2022 विश्व कप के दौरान यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।
Trending Videos


बोर्ड ने क्या कहा?
बोर्ड के अनुसार, जहानारा ने जो चार आरोप लगाए थे उनकी जांच की गई, जिसमें से अपर्याप्त साक्ष्यों के कारण दो दावों की पुष्टि नहीं हो सकी। वहीं, समिति को शेष दो आरोपों में अनुचित आचरण के प्रमाण मिले हैं। महिला टीम के चयनकर्ता और प्रबंधक के रूप में काम कर चुके मंजरुल का कार्यकाल पिछले साल जून में समाप्त हो गया था। जांच में कमिटी ने पाया है कि उनका बर्ताव पेशेवर मानकों के अनुरूप नहीं था और संबंधित सर्वोच्च न्यायालय के दिशानिर्देशों के तहत दुर्व्यवहार और उत्पीड़न की परिभाषा के अंतर्गत आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आरोपों की पुष्टि करते हुए कहा, 'बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान जहानारा आलम द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत की जांच के लिए बीसीबी ने स्वतंत्र जांच समिति गठित की थी। समिति के निष्कर्षों के आधार पर बोर्ड ने पूर्व राष्ट्रीय क्रिकेटर मंजरुल इस्लाम पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत किसी भी प्रकार के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रोजगार या क्रिकेट से संबंधित गतिविधियों से प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है।'

गाजी अशरफ हुसैन का कार्यकाल बढ़ा
इसके साथ ही बीसीबी ने चयन समिति के अध्यक्ष गाजी अशरफ हुसैन के कार्यकाल को एक महीने के लिए बढ़ाने की भी घोषणा की है। अशरफ का कार्यकाल 28 फरवरी को समाप्त होने वाला था। बीसीबी ने महिला बांग्लादेश प्रीमियर लीग के पहले सीजन के कार्यक्रम को भी मंजूरी दे दी है। टूर्नामेंट की शुरुआत 4 अप्रैल से होगी और फाइनल मुकाबला 14 अप्रैल को खेला जाएगा।

--आईएएनएस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed