सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   West Indies Vs Zimbabwe super eight clash stats Highest totals in T20 World Cup know all records

T20 World Cup: जिम्बाब्वे के खिलाफ वेस्टइंडीज की दमदार बल्लेबाजी, टी20 विश्व कप का दूसरा सर्वोच्च स्कोर बनाया

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 23 Feb 2026 09:27 PM IST
विज्ञापन
सार

वेस्टइंडीज ने टी20 विश्व कप के सुपर आठ मुकाबले में जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की। वेस्टइंडीज ने इसके साथ ही टूर्नामेंट के इतिहास का दूसरा सर्वोच्च स्कोर खड़ा किया।

West Indies Vs Zimbabwe super eight clash stats Highest totals in T20 World Cup know all records
शिमरॉन हेटमायर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

शिमरॉन हेटमायर और रोवमैन पोवेल के अर्धशतक और दोनों के बीच शतकीय साझेदारी से वेस्टइंडीज ने आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर आठ मैच में सोमवार को यहां जिम्बाब्वे के खिलाफ छह विकेट पर 254 रन बनाए जो टूर्नामेंट के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे के गेंदबाजों की जमकर क्लास ली और रनों का पहाड़ खड़ा किया। 
Trending Videos

जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 का सर्वोच्च स्कोर
यह जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 में किसी टीम का सर्वोच्च स्कोर भी है। इससे पहले जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत ने 2024 में दो विकेट पर 234 रन बनाए थे, लेकिन वेस्टइंडीज ने अब ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टी20 विश्व कप में सर्वोच्च स्कोर
स्कोर मैच स्थान वर्ष
260/6 श्रीलंका बनाम केन्या जोहानिसबर्ग 2007
254/6 वेस्टइंडीज बनाम जिम्बाब्वे वानखेड़े स्टेडियम 2026*
235/5 आयरलैंड बनाम ओमान कोलंबो (एसएससी) 2026
230/8 इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका वानखेड़े स्टेडियम 2016
229/4 दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड वानखेड़े स्टेडियम 2016
225/5 श्रीलंका बनाम ओमान पल्लेकल 2026

हेटमायर ने जीवनदान का उठाया फायदा
जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया, लेकिन वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने इसे गलत साबित करने में ज्यादा देर नहीं लगाई। इस दौरान दो बार हेटमायर के कैच छूटे, लेकिन उन्होंने इस जीवनदान का पूरा फायदा उठाया। हेटमायर ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी के दौरान 34 गेंद में सात छक्कों और इतने ही चौकों की मदद से 85 रन की पारी खेलने के अलावा पोवेल (59 रन) के साथ तीसरे विकेट के लिए 52 गेंद में 122 रन की साझेदारी करके वेस्टइंडीज को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। शेरफेन रदरफोर्ड ने भी 13 गेंद में दो छक्कों और तीन चौकों से नाबाद 31 रन की तेजतर्रार पारी खेली।

हेटमायर ने पूरन की बराबरी की
इस टूर्नामेंट में हेटमायर ने 17 छक्के जड़कर टी20 विश्व कप के एक संस्करण में सर्वाधिक छक्के लगाने की बराबरी कर ली है। इससे पहले 17 छक्कों का रिकॉर्ड निकोलस पूरन के नाम था जिन्होंने 2024 के दौरान ऐसा किया था। इस सूची में क्रिस गेल (16 छक्के, 2012) और रहमानुल्लाह गुरबाज (16 छक्के, 2024) भी शामिल हैं।

वेस्टइंडीज की पारी
वेस्टइंडीज ने तीसरे ओवर में ब्रेंडन किंग (09) का विकेट गंवाया जिन्होंने नगारवा की गेंद पर ताशिंगा मुसेकिवा को कैच थमाया। वेस्टइंडीज ने पावरप्ले में दो विकेट पर 55 रन बनाए। हेटमायर ने नगारवा पर चौके से खाता खोला जबकि मुजरबानी की गेंद को भी बाउंड्री के दर्शन कराए। उन्होंने नगारवा के अगले ओवर में भी लगातार दो चौके जड़े। हेटमायर ने 10वें ओवर में टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया। हेटमायर की पारी का अंत क्रेमर ने किया। जिम्बाब्वे की ओर से रिचर्ड नगारवा और ब्लेसिंग मुजरबानी ने क्रमश: 47 और 42 रन देकर दो-दो विकेट चटकाए। कप्तान सिकंदर रजा ने तीन ओवर में 52 रन लुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed