सब्सक्राइब करें

Shikhar Dhawan-Sophie Shine: कौन सी खबर पर भड़के शिखर धवन? फैंस से क्लिकबेट और झूठे बयानों से दूर रहने को कहा

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 24 Feb 2026 09:47 AM IST
सार

शिखर धवन ने दूसरी शादी के बाद सोशल मीडिया पर फैले झूठे बयानों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी अतीत का बोझ नहीं उठाया और सकारात्मकता में विश्वास करते हैं। धवन ने लोगों से अपील की कि उनके नाम पर गलत और भ्रामक बयान न फैलाएं।

विज्ञापन
Shikhar Dhawan Slams Clickbait Rumours After Marrying Sophie Shine, Urges Positivity on Social Media
धवन ने सोफी साइन से दूसरी शादी की। धवन के साथ उनकी पहली पत्नी आयशा - फोटो : Instagram
शिखर धवन ने अपनी दूसरी शादी के बाद निजी जीवन को लेकर सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे कथित झूठे बयानों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में उन्होंने सोफी शाइन से विवाह किया है। इससे पहले अक्तूबर 2023 में वह अपनी पूर्व पत्नी आयशा मुखर्जी से अलग हो गए थे।

 
Trending Videos
Shikhar Dhawan Slams Clickbait Rumours After Marrying Sophie Shine, Urges Positivity on Social Media
शिखर धवन-आयशा मुखर्जी - फोटो : फाइल फोटो
विवाद तब शुरू हुआ जब सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई, जिसमें दावा किया गया कि धवन ने कहा था कि उनकी पूर्व पत्नी ने उन्हें ताना मारा था कि 'कोई तुमसे शादी नहीं करेगा।' पोस्ट में यह भी लिखा गया कि दोबारा शादी करके धवन ने इस कथित टिप्पणी का करारा जवाब दिया है। हालांकि, धवन ने साफ शब्दों में इन दावों को खारिज किया और कहा कि उन्होंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shikhar Dhawan Slams Clickbait Rumours After Marrying Sophie Shine, Urges Positivity on Social Media
शिखर धवन और सोफी शाइन - फोटो : Instagram
'मैं अतीत का बोझ नहीं उठाता'
धवन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर स्पष्टीकरण जारी करते हुए लिखा, 'मैंने सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट देखीं, जिनमें मेरे निजी जीवन से जुड़ा एक निराशाजनक बयान मेरे नाम से जोड़ा गया है। मैंने कभी अतीत का बोझ नहीं उठाया, चाहे वह मैदान पर हो या मैदान के बाहर। मैं सकारात्मकता की ताकत में विश्वास करता हूं और अपने अतीत का सम्मान करता हूं।'
Shikhar Dhawan Slams Clickbait Rumours After Marrying Sophie Shine, Urges Positivity on Social Media
शिखर धवन और सोफी शाइन - फोटो : Instagram
उन्होंने आगे कहा, 'यह मेरे जीवन का नया अध्याय है और मुझे अपने फैंस, दोस्तों, परिवार, शुभचिंतकों और मीडिया से मिले प्यार और आशीर्वाद के लिए बेहद आभार है। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि सोशल मीडिया पर क्लिकबेट, असंवेदनशील और झूठे बयानों के लिए मेरे नाम का इस्तेमाल न करें। आइए प्यार और सकारात्मकता फैलाएं। धन्यवाद!' धवन की इस प्रतिक्रिया को उनके प्रशंसकों ने काफी सराहा। कई लोगों ने उनके संयमित और सकारात्मक रुख की तारीफ की।

विज्ञापन
Shikhar Dhawan Slams Clickbait Rumours After Marrying Sophie Shine, Urges Positivity on Social Media
शिखर धवन और सोफी शाइन - फोटो : Instagram
कौन हैं सोफी शाइन?
धवन ने 21 फरवरी को आयरलैंड की नागरिक सोफी शाइन से निजी समारोह में शादी की। दोनों पिछले एक साल से अधिक समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। जनवरी में इंस्टाग्राम पर सगाई की घोषणा के बाद से ही उनके विवाह की अटकलें तेज हो गई थीं। सोफी शाइन पेशे से प्रोडक्ट कंसल्टेंट हैं और अमेरिकी वित्तीय सेवा कंपनी नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉरपोरेशन में सेकेंड वाइस प्रेसिडेंट-प्रोडक्ट कंसल्टेंट के पद पर कार्यरत हैं। वह फिलहाल यूएई में कार्यरत हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, धवन और सोफी की मुलाकात भी यूएई में ही हुई थी। सोफी ने मार्केटिंग और मैनेजमेंट की पढ़ाई लिमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से की है और शुरुआती शिक्षा आयरलैंड के कैसलरॉय कॉलेज से प्राप्त की।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed