{"_id":"699c7a9f636da291280ee93d","slug":"auqib-nabi-must-get-selection-in-indian-team-says-jammu-and-kashmir-bowling-coach-2026-02-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ranji Trophy: दिल्ली कैपिटल्स के इस गेंदबाज को भारतीय टीम में शामिल करने की मांग, J&K के कोच ने की पैरवी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ranji Trophy: दिल्ली कैपिटल्स के इस गेंदबाज को भारतीय टीम में शामिल करने की मांग, J&K के कोच ने की पैरवी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 23 Feb 2026 09:34 PM IST
विज्ञापन
सार
जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी डार ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 में शानदार प्रदर्शन कर टीम को पहली बार फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। टीम के गेंदबाजी कोच पी. कृष्ण कुमार ने मांग की है कि आकिब को भारतीय टीम में मौका दिया जाना चाहिए।
आकिब नबी
- फोटो : IANS
विज्ञापन
विस्तार
रणजी ट्रॉफी के इतिहास में जम्मू-कश्मीर ने पहली बार फाइनल में जगह बनाई है। टीम को खिताबी मुकाबले तक पहुंचाने में तेज गेंदबाज आकिब नबी डार का रोल सबसे अहम रहा। टीम के गेंदबाजी कोच पी. कृष्ण कुमार का कहना है कि आकिब को भारतीय टीम में शामिल करने का यह एकदम सही समय है। बता दें कि, आकिब नबी को हाल ही में आईपीएल 2026 के लिए हुई नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने 8.40 करोड़ रुपये में खरीदा था।
Trending Videos
'आकिब को मिलना चाहिए भारतीय टीम में मौका'
कृष्ण कुमार ने समाचार एजेंसी आईएएनएस के साथ खास बातचीत में कहा, 'मेरे हिसाब से जब एक खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा हो, तो उसे मौका दिया जाना चाहिए। सोचिए अगर आकिब को अभी भारत के लिए खेलने का मौका मिल जाएगा तो कितना अच्छा रहेगा। अगर वह बढ़िया प्रदर्शन नहीं भी कर पाते हैं, तो आपको पता होगा कि नबी को कहां सुधार करने की जरूरत है। आपको उन्हें मौका देना चाहिए और यह काफी महत्वपूर्ण भी है। इसी कारण से ही इन सभी टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता है।'

कोच ने कहा कि भारतीय टीम के पास तेज गेंदबाजी का बैकअप मौजूद नहीं है ऐसे में आकिब एक अच्छे विकल्प हो सकते हैं। उन्होंने कहा, 'इस तरह के मुकाबलों से पता चलता है कि कौन भारतीय टीम में जाने के लायक है। अगर कोई इन स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर रहा है, तो उसे यकीनन टीम में मौका दिया जाना चाहिए। देखा जाए तो हमारे पास तेज गेंदबाजी का बैकअप भी मौजूद नहीं है। आप अगर किसी को मौका देना चाहते हैं, तो आकिब को ही यह चांस क्यों न दिया जाए? हमारे पास जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के रूप में दो ही गेंदबाज मौजूद हैं।'
आकिब का प्रदर्शन
आकिब का प्रदर्शन रणजी ट्रॉफी 2025-26 में कमाल का रहा है। आकिब टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने 9 मुकाबलों में अब तक 55 विकेट निकाले हैं। आकिब का बॉलिंग औसत भी सिर्फ 12.73 का रहा है। इस सीजन में जम्मू-कश्मीर का तेज गेंदबाज एक पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा 6 बार कर चुका है। क्वार्टर फाइनल में आकिब ने मध्य प्रदेश के खिलाफ कुल 12 विकेट निकाले थे। वहीं, सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने 9 विकेट चटकाते हुए बंगाल के बल्लेबाजी क्रम को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था।