सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup 2026 Mohammed Siraj Statement on Winning Trophy Role Importance in Team India Video

'आप लोगों की भूमिका कितनी बड़ी?': सवाल पर सिराज ने ली चुटकी, कहा- बेंच पर बैठकर खिलाड़ियों को पानी पिलाना...

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sovit Chaturvedi Updated Mon, 09 Mar 2026 02:02 PM IST
विज्ञापन
सार

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सिराज टीम की जीत में अपने और कुलदीप यादव की भूमिका पर बात कर रहे हैं।

T20 World Cup 2026 Mohammed Siraj Statement on Winning Trophy Role Importance in Team India Video
मोहम्मद सिराज - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप का खिताब लगातार दूसरी बार अपने नाम कर लिया है। भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया। भारत की जीत पर तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव भी बहुत खुश हुए जिन्हें इस टूर्नामेंट में सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला। ये दोनों खिलाड़ी 2024 टी20 विश्व कप टीम का हिस्सा थे। 
Trending Videos

सिराज ने टीम संयोजन को बताया अहम
भारत की जीत के बाद जब खिलाड़ी जश्न मना रहे थे तो टूर्नामेंट के आधिकारिक प्रसारणकर्ता ने कुलदीप और सिराज से टीम की जीत के बारे में सवाल किया। सिराज से पूछा गया कि जीत में आप लोगों की भूमिका कितनी बड़ी है? इस पर सिराज ने चुटकी लेते हुए कहा, हम लोगों (कुलदीप और सिराज) की भूमिका बहुत बड़ी है। हमने लगातार बेंच पर बैठकर खिलाड़ियों को पानी पिलाया है। नेट्स पर गेंदबाजी कराई है और टीम का माहौल भी सकारात्मक रखा है। सभी खिलाड़ी चाहता है कि वह खेले, लेकिन टीम संयोजन ज्यादा जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जीत पर कुलदीप ने रखी राय
सिराज ने कहा, 'मैं तो पहले विश्व कप टीम का हिस्सा भी नहीं था, लेकिन ऊपरवाले ने स्क्रिप्ट लिखी और मुझे यहां पर भेजा और चैंपियन बना दिया। उनकी स्क्रिप्ट को कोई नहीं मिटा सकता है।' कुलदीप यादव ने कहा, मुझे लगता है कि आपको जो कर्म होते हैं वो काफी मायने रखते हैं। जितने अच्छे आप कर्म करेंगे, उतना ही अच्छा नतीजा मिलेगा। पूरे टूर्नामेंट के दौरान टीम का प्रदर्शन शानदार रहा। पिछले डेढ़ साल से तैयारियां कर रहे थे, जाहिर है कि बीच में थोड़ा संघर्ष भी हुआ। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच नहीं जीत सके और इसके बाद वापसी की। सेमीफाइनल और फाइनल में जिस तरह प्रदर्शन किया, उसका श्रेय टीम को जाता है। लगातार तीन आईसीसी ट्रॉफी जीतना बहुत सुखद अहसास है। 

हर्षित राणा की जगह मिला था मौका
सिराज ने टी20 विश्व कप 2026 में सिर्फ एक मैच खेला था। उन्होंने अमेरिका के खिलाफ मुकाबले के लिए प्लेइंग-11 में जगह दी गई थी। सिराज टी20 विश्व कप टीम का हिस्सा भी नहीं थे। सिराज को हर्षित राणा की जगह टीम में शामिल किया गया था जो चोट के कारण अंतिम समय में इस वैश्विक टूर्नामेंट में खेलने से चूक गए थे। वहीं, कुलदीप को भी एक मैच में खेलने का मौका मिला था। कुलदीप पाकिस्तान के खिलाफ मैच में खेले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed