फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Tara Norris will join Mumbai Indians for Women's Premier League successful trade deal with UP Warriorz

डब्ल्यूपीएल 2027: नीलामी से पहले मुंबई इंडियंस में शामिल हुईं तारा नॉरिस, यूपी वारियर्स के साथ किया ट्रेड

Mon, 12 Oct 2026 06:59 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 12 Oct 2026 06:59 PM IST
सार

महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के आगामी सीजन से पहले मुंबई इंडियंस ने तारा नॉरिस को अपनी टीम में शामिल किया है। मुंबई ने यूपी वारियर्स के साथ सफल ट्रेड डील के बाद नॉरिस को अपने साथ जोड़ा।

विज्ञापन
Tara Norris will join Mumbai Indians for Women's Premier League successful trade deal with UP Warriorz
तारा नॉरिस - फोटो : Mumbai Indians X

विस्तार

अमेरिका की बाएं हाथ की तेज गेंदबाज तारा नॉरिस अगले साल होने वाली महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलेंगी। उन्हें यूपी वारियर्स के साथ सफल ट्रेड सौदे के बाद मुंबई की टीम में शामिल किया गया है। नॉरिस को वारियर्स ने 2026 सत्र से पहले 10 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था। डब्ल्यूपीएल ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि यह 28 वर्षीय तेज गेंदबाज इसी राशि पर मुंबई इंडियंस से जुड़ेंगी।
विज्ञापन


कितने रुपये में मुंबई से जुड़ीं नॉरिस 
डब्ल्यूपीएल ने कहा कि नॉरिस 10 लाख रुपये की मौजूदा राशि पर मुंबई इंडियंस से जुड़ेंगी। नॉरिस ने डब्ल्यूपीएल की पहली नीलामी में किसी फ्रेंचाइजी से जुड़ने वाली एसोसिएट देश की पहली खिलाड़ी बनकर इतिहास रचा था। उन्होंने पहले सत्र में दिल्ली कैपिटल्स का प्रतिनिधित्व किया था और डब्ल्यूपीएल में पांच विकेट लेने वाली पहली गेंदबाज बनी थीं।
विज्ञापन


नॉरिस ने अमेरिका की ओर से अब तक पांच वनडे और 17 महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। उन्होंने 2021 में अमेरिकी टीम के लिए डेब्यू किया था। महिला प्रीमियर लीग का पांचवां सत्र 14 जनवरी से सात फरवरी 2027 तक खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed