फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL के लिए यूएई रवाना होने से पहले, टीम इंडिया के खिलाड़ी ने की सगाई

Fri, 21 Aug 2020 10:54 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 21 Aug 2020 10:54 AM IST
विज्ञापन
Team India Player Vijay Shankar Announces Engagement
विजय शंकर

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए टीमें यूएई के लिए रवाना हो रही हैं। इसी बीच टीम इंडिया के एक खिलाड़ी ने सगाई की है। भारतीय ऑलराउंडर विजय शंकर ने अपनी सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। हाल ही में युजवेंद्र चहल ने भी अपनी सगाई का एलान किया था। विजय शंकर जल्द ही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के साथ आईपीएल खेलने के लिए यूएई रवाना होने वाले हैं। 

Team India Player Vijay Shankar Announces Engagement
विजय शंकर ने वैशाली विश्वेश्नरन के साथ की सगाई - फोटो : सोशल मीडिया

विजय शंकर ने वैशाली विश्वेश्नरन के साथ सगाई की है। उन्होंने गुरुवार को फैंस को अपनी सगाई की जानकारी दी। अपनी मंगेतर के साथ विजय ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वैशाली लहंगे में दिखाई दे रही हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में दोनों पारंपरिक परिधान में नजर आ रहे हैं। विजय शंकर द्वारा ये तस्वीरें पोस्ट करने के साथ ही युजवेंद्र चहल और लोकेश राहुल सहित कई अन्य क्रिकेटरों ने उनको बधाई दी।

Team India Player Vijay Shankar Announces Engagement
विजय शंकर ने वैशाली विश्वेश्नरन के साथ की सगाई - फोटो : सोशल मीडिया

आईपीएल में विजय शंकर सनराइडर्स हैदराबाद टीम का हिस्सा है। उन्होंने आईपीएल करियर में अब तक 33 मैच में 11 बार नाबाद रहते हुए 30.94 की औसत से 557 रन बनाए हैं और दो विकेट लिए हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

💍 PC - @ne_pictures_wedding

A post shared by Vijay Shankar (@vijay_41) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Team India Player Vijay Shankar Announces Engagement
vijay-shankar - फोटो : amar ujala
मालूम हो कि पिछले साल इंग्लैंड और वेल्स में खेले गए वर्ल्ड कप में विजय शंकर भारतीय टीम का हिस्सा थे, लेकिन चोट के कारण वे बीच टूर्नामेंट से बाहर हो गए और फिर कभी भारतीय टीम में उनको जगह नहीं मिल पाई। साल 2018 में कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ उनका टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू हुआ था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed