फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कभी देखा है दो बेडरूम वाला इतना पतला घर? कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

Fri, 21 Aug 2020 09:00 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Fri, 21 Aug 2020 09:00 AM IST
विज्ञापन
america pie house thinnest house with two and a half bathrooms will be surprised to know price
पाई हाउस - फोटो : सोशल मीडिया

दुनिया में ऐसे बहुत से लोग हैं, जिन्हें अपना घर अनोखे डिजाइन में बनाने का शौक होता है। कोई घर में बहुत ज्यादा जगह चाहता है, तो वहीं कई लोग कम जगह में ही खूबसूरत घर तैयार करा लेते हैं। कुछ ऐसा ही घर अमेरिका के शिकागो में है, जो बेहद ही पतला है। इस घर को पहली बार देखने के बाद आप यकीन भी नहीं करेंगे कि ये घर भी हो सकता है।

america pie house thinnest house with two and a half bathrooms will be surprised to know price
पाई हाउस - फोटो : सोशल मीडिया

स्लाइस की तरह दिखने वाले इस घर का नाम पाई हाउस है, जिसे साल 2003 में इलिनोइस के डीयर फील्ड में बनवाया गया। पतला होने की वजह से यह इमारत आज आकर्षण का केंद्र बन चुकी है और इसे देखने के लिए लोकल पर्यटक आते रहते हैं। इन दिनों इस घर की तस्वीरें बहुत तेजी से वायरल हो रही हैं। दरअसल, इस घर को बेचने के लिए इसकी फोटो प्रॉपर्टी वेबसाइट पर पोस्ट किया गया था।

america pie house thinnest house with two and a half bathrooms will be surprised to know price
पाई हाउस - फोटो : सोशल मीडिया

जमीन को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है यह घर
पाई हाउस को तैयार करने वाले ग्रैग वाइसमैन के पास इतनी ही जमीन बची थी। वो इस जमीन का बेहतर इस्तेमाल करने के लिए 1,122 स्कवेयर फीट के गैलरीनुमा जमीन पर एक मंजिला पतला घर बना दिया। इस घर की दीवारों की चौड़ाई 3 फीट है।

विज्ञापन
विज्ञापन
america pie house thinnest house with two and a half bathrooms will be surprised to know price
पाई हाउस - फोटो : सोशल मीडिया

पाई हाउस में है कई खास विशेषताएं
पाई हाउस में दो बेडरूम एक ऊपर और एक नीचे है। इस घर में फुल्ली फर्नीश बेसमेंट के साथ ढाई बाथरूम और एक ओपन स्पेस वाला ग्राउंडफ्लोर है। इस घर के पार्किंग पैड में छह कारें पार्क की जा सकती हैं।

विज्ञापन
america pie house thinnest house with two and a half bathrooms will be surprised to know price
पाई हाउस - फोटो : सोशल मीडिया

1 करोड़ 93 लाख में बिका
साल 2007 में यह घर 2.84 लाख डॉलर में बिका। कुछ समय बाद ऑनर ने इस घर को 3.10 लाख डॉलर में बेचना चाहा लेकिन नहीं बिका। जनवरी में इस घर को दोबारा बेचने के लिए प्रॉपर्टी वेबसाइट पर डाला गया। पिछले हफ्ते ही यह घर 2 लाख 60 हजार डॉलर यानी 1 करोड़ 93 लाख 89 हजार रुपये में बिक गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed