{"_id":"62cbda5ff8528c2f843a5141","slug":"these-three-players-may-replace-virat-kohli-at-no-3-in-t20-world-cup-from-deepak-hooda-to-shreyas-iyer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"T20 World Cup 2022: खराब फॉर्म में चल रहे कोहली की जगह ले सकते हैं ये तीन खिलाड़ी, इनमें से एक जड़ चुका है तूफानी शतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World Cup 2022: खराब फॉर्म में चल रहे कोहली की जगह ले सकते हैं ये तीन खिलाड़ी, इनमें से एक जड़ चुका है तूफानी शतक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 11 Jul 2022 02:58 PM IST
सार
Virat Kohli Poor Form: विराट कोहली पिछले कुछ समय से फॉर्म में नहीं रहे हैं। ऐसे में टी-20 वर्ल्ड कप से पहले उन्हें ड्रॉप कर नए खिलाड़ी को मौका दिया जा सकता है। इस रेस में तीन खिलाड़ी सबसे आगे चल रहे हैं। जानें वह तीन खिलाड़ी कौन हैं...
विज्ञापन
विराट कोहली, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टी-20 में हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में सूर्यकुमार यादव को छोड़कर बाकी सभी बल्लेबाज फ्लॉप रहे। रोहित शर्मा और विराट कोहली सिर्फ 11-11 रन बनाकर आउट हुए। इन दोनों को चेज मास्टर माना जाता है, लेकिन बड़े लक्ष्य के आगे दोनों ही खिलाड़ी फिसड्डी साबित हुए और जल्दी अपना विकेट गंवा बैठे।
Trending Videos
1. दीपक हुड्डा
दीपक हुड्डा
- फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 में विराट कोहली को प्लेइंग-11 में शामिल दीपक हुड्डा की जगह किया गया था। हुड्डा ने उससे पहले तक शानदार बल्लेबाजी की थी। हुड्डा ने अपना टी-20 डेब्यू इसी साल श्रीलंका के खिलाफ इकाना स्टेडियम में किया था। तब से लेकर अब तक उन्होंने कई शानदार पारियां खेली हैं और अपना लोहा मनवाया है।
27 साल के दीपक ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अब तक छह मैच खेले हैं और 68.33 की औसत से 205 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 172.27 का रहा है। इसमें एक शतक भी शामिल है। यह शतक दीपक ने आयरलैंड के खिलाफ पिछले महीने लगाया था, जब उन्होंने 104 रन की पारी खेली थी। दीपक ने ऋतुराज गायकवाड़ की गैरमौजूदगी में ओपनिंग भी की थी।
हालांकि, वह तीसरे नंबर के बल्लेबाज हैं और आईपीएल में उन्होंने इस साल लखनऊ सुपरजाएंट्स के लिए पूरे टूर्नामेंट में तीसरे-चौथे नंबर पर बल्लेबाजी की थी। ऐसे में हुड्डा विराट कोहली का परफेक्ट रिप्लेसमेंट साबित हो सकते हैं। दीपक हुड्डा बड़े शॉट लगाने में माहिर हैं और यही वजह है कि वह इस फॉर्मेट में टी-20 वर्ल्ड कप के लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 में हुड्डा ने 17 गेंदों पर 33 रन की पारी खेली थी।

Hooda's shots tonight = 💥🔥💣@HoodaOnFire lived up to his Twitter handle with a remarkable 💯 🤩#IREvIND #SirfSonyPeDikhega pic.twitter.com/RrMTss6AT5
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) June 28, 2022
हालांकि, वह तीसरे नंबर के बल्लेबाज हैं और आईपीएल में उन्होंने इस साल लखनऊ सुपरजाएंट्स के लिए पूरे टूर्नामेंट में तीसरे-चौथे नंबर पर बल्लेबाजी की थी। ऐसे में हुड्डा विराट कोहली का परफेक्ट रिप्लेसमेंट साबित हो सकते हैं। दीपक हुड्डा बड़े शॉट लगाने में माहिर हैं और यही वजह है कि वह इस फॉर्मेट में टी-20 वर्ल्ड कप के लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 में हुड्डा ने 17 गेंदों पर 33 रन की पारी खेली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
2. संजू सैमसन
संजू सैमसन
- फोटो : सोशल मीडिया
संजू सैमसन ने भारत के लिए टी-20 डेब्यू 2015 में ही किया था। हालांकि, टीम में अंदर-बाहर होते रहे और सीनियर खिलाड़ियों की मौजूदगी में कभी प्लेइंग-11 में अपनी जगह पक्की नहीं कर सके। हालांकि, अब उनके पास टीम में जगह बनाने का शानदार मौका है। सैमसन आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान हैं और लीग में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते रहे हैं।
ऐसे में वह भी विराट कोहली का सही रिप्लेसमेंट साबित हो सकते हैं। 27 साल के सैमसन ने अब तक 14 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 135.68 के स्ट्राइक रेट से 251 रन बनाए हैं। उनका हाईएस्ट स्कोर 77 का रहा है, जो उन्होंने हाल ही में आयरलैंड के खिलाफ बनाया था। टी-20 अंतरराष्ट्रीय में उनके नाम सिर्फ एक अर्धशतक है।
सैमसन के बाउंड्री को क्लीयर करने और टाइमिंट की क्षमता उन्हें एक मजबूत खिलाड़ी बनाती है। कप्तान रोहित शर्मा भी सैमसन की तारीफ कर चुके हैं और कह चुके हैं कि ऑस्ट्रेलिया में टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान सैमसन जैसे खास टाइमिंग वाले खिलाड़ियों की जरूरत पड़ेगी। सैमसन शॉर्ट बॉल पर शानदार पुल शॉट लगाते हैं। ऑस्ट्रेलिया की बाउंसी पिचों पर वह घातक साबित हो सकते हैं। अब यह देखने वाली बात होगी कि सैमसन को स्क्वॉड में शामिल किया जाता है या नहीं।
Shot yaarr ✅🚨⚡@IamSanjuSamson @rajasthanroyals pic.twitter.com/fxuxcAVcp8
— Joel (@Crickfootboi11) December 4, 2021
ऐसे में वह भी विराट कोहली का सही रिप्लेसमेंट साबित हो सकते हैं। 27 साल के सैमसन ने अब तक 14 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 135.68 के स्ट्राइक रेट से 251 रन बनाए हैं। उनका हाईएस्ट स्कोर 77 का रहा है, जो उन्होंने हाल ही में आयरलैंड के खिलाफ बनाया था। टी-20 अंतरराष्ट्रीय में उनके नाम सिर्फ एक अर्धशतक है।
These shots are the reason why he has been considered for WorldCup in Australian pitches, best pull shot I have seen TBH#SanjuSamson pic.twitter.com/AjA2ggfs11
— YBJ Stan account (@RRfantillidie) June 17, 2022
सैमसन के बाउंड्री को क्लीयर करने और टाइमिंट की क्षमता उन्हें एक मजबूत खिलाड़ी बनाती है। कप्तान रोहित शर्मा भी सैमसन की तारीफ कर चुके हैं और कह चुके हैं कि ऑस्ट्रेलिया में टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान सैमसन जैसे खास टाइमिंग वाले खिलाड़ियों की जरूरत पड़ेगी। सैमसन शॉर्ट बॉल पर शानदार पुल शॉट लगाते हैं। ऑस्ट्रेलिया की बाउंसी पिचों पर वह घातक साबित हो सकते हैं। अब यह देखने वाली बात होगी कि सैमसन को स्क्वॉड में शामिल किया जाता है या नहीं।
3. श्रेयस अय्यर
श्रेयस अय्यर
- फोटो : सोशल मीडिया
श्रेयस अय्यर पिछले काफी समय से टीम इंडिया में शामिल रहे हैं। हालांकि, उनकी जगह भी कभी पक्की नहीं रही है। वह भी टीम में अंदर-बाहर होते रहे हैं। श्रेयस अब तक भारत के लिए पांच टेस्ट, 26 वनडे और 42 टी-20 अंतरराष्ट्रीय खेल चुके हैं। हालांकि, इतने टी-20 खेलने के बावजूद श्रेयस को टीम में जगह बनाने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है।
श्रेयस ने अब तक 42 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 34.48 की औसत और 138.75 के स्ट्राइक रेट से 931 रन बनाए हैं। इसमें छह अर्धशतक शामिल है। इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 74 का रहा है। श्रेयस ने इस साल वेस्टइंडीज और श्रीलंका के खिलाफ टी-20 में लगातार चार अर्धशतक जड़े थे। ऐसे में कप्तान रोहित श्रेयस को दीपक हुड्डा और सैमसन पर तरजीह दे सकते हैं।
श्रेयस के पास आईपीएल में कप्तानी का भी अनुभव है, जो टीम इंडिया के काम आ सकती है। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 में श्रेयस ने सूर्यकुमार का अच्छा साथ निभाया था। हालांकि, वह सिर्फ 28 रन ही बना सके थे, लेकिन सूर्यकुमार के साथ उन्होंने चौथे विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी निभाई थी, जो कि चौथे विकेट के लिए टी-20 में भारत की सबसे बड़ी साझेदारी है।

Shreyas Iyer has all the shots, all around the park 🔥 pic.twitter.com/nbTwrTdCGi
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) February 20, 2022