फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Travis Head has hoped that Virat Kohli will not have too many good moments against Australia

BGT: ऑस्ट्रेलिया टीम में छाया विराट कोहली का डर, हेड बोले- उम्मीद है उन्हें ज्यादा अच्छे पल नहीं मिलेंगे

Mon, 18 Nov 2024 09:13 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 18 Nov 2024 09:13 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले कोहली खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-3 से मिली हार के बाद कोहली पर दबाव होगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में कोहली अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके थे और तीन टेस्ट मैचों में उन्होंने सिर्फ 93 रन बनाए थे।

विज्ञापन
Travis Head has hoped that Virat Kohli will not have too many good moments against Australia
विराट कोहली - फोटो : BCCI

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने उम्मीद जताई है कि पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान स्टार भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली को ज्यादा अच्छे पल नहीं मिलेंगे। पर्थ में ऑस्ट्रेलियाई टीम के अभ्यास सत्र से पहले हेड ने कोहली को विश्व स्तरीय खिलाड़ी बताया और सीरीज के दौरान बेहतर प्रदर्शन के लिए कोहली का समर्थन भी किया। 
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले कोहली खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-3 से मिली हार के बाद कोहली पर दबाव होगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में कोहली अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके थे और तीन टेस्ट मैचों में उन्होंने सिर्फ 93 रन बनाए थे। हालांकि, हेड ने कोहली का समर्थन किया है और कहा कि इस भारतीय बल्लेबाज को लेकर काफी हाइप बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेड ने कहा कि भारत की न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अभूतपूर्व हार के तुरंत बाद ऑस्ट्रेलिया में सबकी नजरों से दूर अभ्यास सत्र आयोजित करने से कोहली को अपनी लय हासिल करने का मौका मिला होगा। उन्होंने कहा, कोहली काफी बड़ा खिलाड़ी है। वह जहां भी जाता है हर कोई उसके बारे में बात करता है। शायद बंद दरवाजों के पीछे अभ्यास सत्र उसे थोड़ी आजादी देता हो। शायद ही ऐसी कोई सीरीज होगी जिसमें आप भारत के खिलाफ खेलें और कोहली के बारे में बात नहीं करें। 
विज्ञापन

हेड ने कहा, इसमें कोई संदेह नहीं है कि हम उनके सभी खिलाड़ियों के लिए तैयारी करेंगे, उनके खिलाफ अच्छी शुरुआत करने का इंतजार नहीं कर सकते। कोहली के पास इस सीरीज में अपने पल होंगे, उम्मीद है कि बहुत ज्यादा नहीं। वह विश्व स्तरीय खिलाड़ी है। पांच टेस्ट मैच के दौरान वह किसी ना किसी चरण में अच्छा खेलेंगे। हमें इसे समझना होगा और इसका सम्मान करना होगा। उम्मीद है कि हमारे खिलाड़ियों को भी सीरीज में अपने पल मिलेंगे। 

ऑस्ट्रेलिया में बेहतर है कोहली का रिकॉर्ड 
कोहली का ऑस्ट्रेलिया में रिकॉर्ड बेहतर है और उन्होंने 13 मैचों में 54.08 के औसत से 1352 रन बनाए हैं। कोहली ने इस दौरान छह शतक और चार अर्धशतक लगाए हैं। इतना ही नहीं वह 2011-12 और 2014-15 दौरे पर भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक सीरीज में कोहली का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2014-15 दौरा रहा था जब उन्होंने चार मैचों में 86.50 के औसत से 692 रन बनाए थे जिसमें चार शतक और एक अर्धशतक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed