फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
IND 1st Inning
381/6 (100.2 ov)
Manav Suthar 3(8)*
Dhruv Jurel 23 (41)
Day 2 - Session 3, India elected to bat

कोहली से भिड़ने वाले अंपायर को नहीं हटाएगी बीसीसीआई, गुस्से में आकर तोड़ा था कमरे का दरवाजा

Tue, 07 May 2019 03:27 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Tue, 07 May 2019 03:27 PM IST
विज्ञापन
Umpire Nigel Llong fine after damages door during IPL 2019
विराट कोहली और नीजल लॉन्ग के बीच बहस - फोटो : सोशल मीडिया

इंडियन टी-20 लीग में अंपायरों से जुड़े अब तक कई विवाद सामने आ चुके हैं। इंग्लैंड के अंपायर नाइजल लॉन्ग को विराट कोहली से बहस के बाद स्टेडियम के एक कमरे के दरवाजे को कथित रूप से नुकसान पहुंचाने के लिए बीसीसीआई को भुगतान करना पड़ सकता है, लेकिन भारतीय बोर्ड 12 मई को होने वाले आईपीएल फाइनल से उन्हें नहीं हटाएगा।

Umpire Nigel Llong fine after damages door during IPL 2019
विराट कोहली और नीजल लॉन्ग के बीच बहस - फोटो : सोशल मीडिया

बैंगलोर के कप्तान कोहली ने शनिवार को बेंगलुरु में हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान नो-बाल के एक विवादित फैसले को लेकर अंपायर से बहस की थी जिस पर वो भड़क गए थे। रिपोर्ट के अनुसार आईसीसी एलीट पैनल के अंपायर ने पारी के ब्रेक के दौरान अंपायरों के कमरे का दरवाजा जोर से पीटकर क्षतिग्रस्त कर दिया।

Umpire Nigel Llong fine after damages door during IPL 2019
नोबॉल पर अंपायर से विरोध दर्ज कराते उमेश यादव - फोटो : सोशल मीडिया

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया कि लॉन्ग को इस पर सफाई देनी पड़ सकती है लेकिन वो हैदराबाद में होने वाले आईपीएल फाइनल से नहीं हटेंगे। कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के सचिव आर सुधाकर राव ने कहा कि अंपायर ने नुकसान की भरपाई कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Umpire Nigel Llong fine after damages door during IPL 2019
विराट कोहली और नीजल लॉन्ग के बीच बहस - फोटो : सोशल मीडिया

केएससीए अधिकारियों के कहने के बाद उन्होंने 5000 रूपये दिए और उसकी रसीद भी मांगी। लॉन्ग 56 टेस्ट, 123 वनडे और 32 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अंपायरिंग कर चुके हैं और विश्व कप के अंपायरों में से एक होंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed