{"_id":"601e91fb8ebc3e4c8c1108c7","slug":"video-ind-vs-eng-rohit-sharma-imitated-harbhajan-singh-bowling-action-in-chennai-test","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"VIDEO: चेन्नई टेस्ट में 'हरभजन सिंह' की गेंदबाजी, रोहित शर्मा ने उतारी हूबहू नकल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
VIDEO: चेन्नई टेस्ट में 'हरभजन सिंह' की गेंदबाजी, रोहित शर्मा ने उतारी हूबहू नकल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 06 Feb 2021 06:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
रोहित शर्मा की गेंदबाजी
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई में पहले टेस्ट का दूसरा दिन समाप्त हो चुका है। कप्तान जो रूट के दोहरे शतक की मदद से इंग्लैंड की टीम 600 के स्कोर के करीब पहुंच गई है। दूसरे दिन के खेल में रूट और स्टोक्स ने जमकर रन बनाए और भारतीय गेंदबाजों को पस्त कर दिया। दोनों ने मिलकर भारतीय गेंदबाजों को विकेट के लिए खूब तरसाया।
2 of 4
विराट कोहली
- फोटो : social media
विकेट नहीं मिलता देख कप्तान कोहली ने कुछ नया करने की कोशिश की। उन्होंने 145वें ओवर में टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को गेंद सौंपी और उनसे गेंदबाजी करवाई। रोहित ने भी दो ओवर की गेंदबाजी की और सात रन दिए, लेकिन वे एक भी विकेट नहीं निकाल पाए। हालांकि अपनी गेंदबाजी के दौरान रोहित ने सभी को भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह की याद दिला दी। उन्होंने मुंबई इंडियंस के अपने पुराने साथी के गेंदबाजी एक्शन की नकल उतारी।
3 of 4
रोहित शर्मा
- फोटो : twitter
मैच के 147वें ओवर की आखिरी गेंद पर रोहित ने भज्जी के एक्शन में गेंद फेंकी जिसपर जो रूट ने आगे बढ़कर लॉन्ग ऑन की तरफ शॉट खेला और एक रन ले लिया। रोहित का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों को भी ये खूब पसंद आ रहा है।
बात करें मैच के दूसरे दिन की तो इंग्लैंड की टीम ने आठ विकेट खोकर 555 रन बना लिए हैं, उसकी तरफ से डॉम बेस (28) और जैक लीच (6) रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। इंग्लैंड की तरफ से कप्तान जो रूट ने अपने 100वें टेस्ट मैच में 218 रन की पारी खेली और अपना पांचवां दोहरा शतक पूरा किया। उनके अलावा बेन स्टोक्स ने भी तेजी से 82 रन बनाए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।