{"_id":"601e6b33bc02b20b142e55b6","slug":"switch-delhi-news-tata-nexon-ev-price-in-delhi-after-subsidy-tigor-ev-price-in-delhi-electric-vehicles-in-delhi-switch-delhi-campaign-in-hindi-electric-cars-in-delhi-tata-motors","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tata Nexon EV और Tigor EV हुईं सस्ती, दिल्ली सरकार दे रही 3.02 लाख रुपये तक की छूट","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Tata Nexon EV और Tigor EV हुईं सस्ती, दिल्ली सरकार दे रही 3.02 लाख रुपये तक की छूट
Sat, 06 Feb 2021 06:08 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 06 Feb 2021 06:08 PM IST
विज्ञापन
Tata Nexon EV ZConnect App
- फोटो : For Refernce Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। टाटा मोटर्स की इलेक्ट्रिक कार Tigor EV और Nexon EV को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। Tata Nexon EV देश की सबसे लोकप्रिय इलेक्ट्रिक एसयूवी है और इसका मुकाबला MG ZS EV और Hyundai Kona EV जैसी एसयूवी कारों से है। Tata ने Nexon EV की कीमत भी काफी प्रतिस्पर्धी रखी है और वर्तमान में यह सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक SUV है जिसे आप भारत में खरीद सकते हैं।
Tata Nexon EV
- फोटो : Reddit
दिल्ली सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर प्रोत्साहन देने का एलान किया है। जिसके बाद यह नई एसयूवी अब बहुत ज्यादा सस्ती हो गई है। यह नई प्रोत्साहन योजना एक नए अभियान का हिस्सा है जिसकी घोषणा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की थी। दिल्ली सरकार के इस अभियान का नाम 'स्विच दिल्ली' है और इसका उद्देश्य देश में अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को बढ़ावा देना है। Tata Nexon ईवी और Tigor ईवी छूट या प्रोत्साहन के साथ उपलब्ध हैं।
N Chandrasekaran, Chairman, Tata Sons and Tata Motors taking delivery of his New Tata Nexon EV
- फोटो : Tata Motors
नेक्सन की कीमत
किसी इलेक्ट्रिक कार की खरीद पर कितने की बचत हो सकती है। इसकी शुरुआत Nexon EV के साथ करते हैं। Tata Nexon EV तीन वेरिएंट्स - XM, XZ+ और XZ+ Lux ट्रिम में उपलब्ध है। नेक्सन ईवी कॉम्पैक्ट एसयूवी के बेस ट्रिम XM की कीमतें 13.99 लाख रुपये से शुरू होती हैं। XZ + की कीमत 15.40 लाख रुपये है। वहीं XZ Lux ट्रिम की कीमत 16.40 लाख रुपये है। यह अपने सेगमेंट में किसी भी अन्य एसयूवी की तुलना में बहुत ज्यादा सस्ती हैं। इसके साथ ही यह इलेक्ट्रिक एसयूवी एक अच्छी ड्राइविंग रेंज देती है, जो नेक्सन ईवी की कामयाबी की वजह है।

Tata Nexon EV Charging
- फोटो : For Refernce Only
नेक्सन पर कितनी छूट
इलेक्ट्रिक एसयूवी को ज्यादा लोकप्रिय बनाने के लिए, दिल्ली सरकार XM और XZ+ दोनों वेरिएंट की खरीद पर 1.50 लाख रुपये की छूट दे रही है। इसके अलावा, राज्य सरकार रोड टैक्स छूट और रजिस्ट्रेशन फीस (पंजीकरण शुल्क) में छूट के रूप में भी प्रोत्साहन दे रही है। नेक्सन ईवी के XM वेरिएंट पर रोड टैक्स और पंजीकरण शुल्क छूट 1,40,500 रुपये है जबकि XZ+ ट्रिम पर यह छूट 1,49,900 रुपये है। इसका मतलब यह है, कि नेक्सन ईवी पर मिल रही छूट की कुल राशि 3 लाख रुपये से ज्यादा है। इसकी वजह से नेक्सन ईवी खरीदारों के लिए और भी ज्यादा किफायती बन जाती है।

Tata Tigor EV
- फोटो : For Reference Only
टिगोर ईवी पर भी छूट
नेक्सन ईवी की तरह ही दिल्ली सरकार टाटा टिगोर ईवी पर भी छूट दे रही है। इस समय टिगोर ईवी की खरीद पर 2.86 लाख रुपये तक की अधिकतम छूट दी जा रही है। छूट के रूप में दी जा रही राशि सीधे ग्राहक के बैंक खाते में भेजी जाएगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी घोषणा की थी कि सरकार अगले छह हफ्तों में विभिन्न उद्देश्यों के लिए सिर्फ इलेक्ट्रिक वाहनों को ही किराये पर लेगी। मंत्री ने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने और अपने परिसर में चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए डिलीवरी चेन, बड़ी कंपनियों, आरडब्ल्यूए, मार्केट एसोसिएशन, मॉल और सिनेमा थिएटरों के साथ भी संपर्क किया है।