दक्षिण अफ्रीका ने तीसरे टी-20 मुकाबले में भारत को नौ विकेट के करारी मात दी। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए सीरीज के आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने गजब की कमेंट्री की। इस दौरान उनका अंदाज लाजवाब था।
VIDEO: गावस्कर बने क्रिकेट के 'अमिताभ बच्चन' KBC अंदाज में की गजब की कमेंट्री
दरअसल, बॉडकास्ट के दौरान दर्शकों से एक सवाल पूछा गया। भारत के लिए टी-20 में नंबर 4 पर किसे बल्लेबाजी करनी चाहिए? जवाब में चार ऑप्शंस थे- श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत और केएल राहुल। गावस्कर ने कहा कि यह कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) टाइप सवाल है। इसके बाद उन्होंने केबीसी होस्ट अमिताभ बच्चन के अंदाज में ऑप्शंस पढ़कर भी सुनाए।
गावस्कर के अंदाज पर साथी कमेंटेटर हर्षा भोगले ने बच्चन की मिमिक्री भी की। बीसीसीआई ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर इस पूरे वाकये का वीडियो शेयर किया है।
This is gold from Sunny G 😁👌
How is that for a KBC rendition, Sunny G Style 😎😎#INDvSA pic.twitter.com/ha3uBjusUp
— BCCI (@BCCI) September 22, 2019
बता दें कि भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 134 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने कप्तान क्विंटन डीकॉक (79*) की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत यह मुकाबला अपने नाम किया। इसके साथ ही तीन मैचों की टी-20 सीरीज 1-1 से बराबर हो गई। पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था जबकि दूसरा भारत ने सात विकेट से जीता था।