LSG Inning
141/3 (10 ov)
Rishabh Pant 10(7)*
Aiden Markram 6 (4)
Mumbai Indians elected to bowl
Live
MI vs LSG Live Score: लखनऊ सुपर जाएंट्स को लगा तीसरा झटका, मार्श अर्धशतक लगाने से चूके
{"_id":"69f895461c11cff9990b976c","slug":"mi-vs-lsg-live-cricket-score-mumbai-indians-vs-lucknow-super-giants-ipl-2026-47th-match-updates-2026-05-04","type":"live","status":"publish","title_hn":"MI vs LSG Live Score: लखनऊ सुपर जाएंट्स को लगा तीसरा झटका, मार्श अर्धशतक लगाने से चूके","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Mon, 04 May 2026 08:21 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
IPL Live Cricket Score, MI vs LSG Indian Premier League 2026: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आईपीएल 2026 में आज अंक तालिका में सबसे नीचे चल रही मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स का मुकाबला हो रहा है। प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए दोनों टीमों के लिए जीत जरूरी है।
मुंबई बनाम लखनऊ
- फोटो : IPL
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
08:21 PM, 04-May-2026
MI vs LSG Live Score: मार्श अर्धशतक से चूके
मिचेल मार्श अर्धशतक लगाने से चूक गए और 25 गेंदों पर चार चौकों और तीन छक्के की मदद से 44 रन बनाकर आउट हुए। बॉश ने मुंबई को तीसरी सफलता दिलाई है।08:14 PM, 04-May-2026
MI vs LSG Live Score: मुंबई को दूसरी सफलता
मुंबई इंडियंस को निकोलस पूरन के रूप में दूसरी सफलता मिली है। पूरन शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे और 21 गेंदों पर एक चौका और आठ छक्के की मदद से 63 रन बनाकर आउट हुए। पूरन और मिचेल मार्श के बीच दूसरे विकेट के लिए 94 रनों की साझेदारी हुई।08:10 PM, 04-May-2026
MI vs LSG Live Score: पूरन का अर्धशतक
निकोलस पूरन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ दिया है। पूरन और मार्श के बीच शानदार साझेदारी जारी है जिससे टीम का स्कोर 120 के पार पहुंच गया है।08:00 PM, 04-May-2026
MI vs LSG Live Score: पावरप्ले समाप्त
लखनऊ ने पावरप्ले में शानदार प्रदर्शन किया है। लखनऊ ने एक विकेट गिरने के बाद भी छह ओवर की समाप्ति तक एक विकेट पर 90 रन बना लिए हैं। मार्श और पूरन के बीच 60+ रनों की साझेदारी हो गई है।07:42 PM, 04-May-2026
MI vs LSG Live Score: लखनऊ को पहला झटका
लखनऊ सुपर जाएंट्स को जोश इंग्लिस के रूप पहला झटका लगा है। इंग्लिस ने मार्श के साथ मिलकर टीम को तेज शुरुआत दिलाने की कोशिश की थी, लेकिन वह पांच गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 13 रन बनाकर आउट हुए।07:32 PM, 04-May-2026
MI vs LSG Live Score: लखनऊ की पारी शुरू
मुंबई इंडियंस के खिलाफ लखनऊ सुपर जाएंट्स की पारी शुरू हो गई है। लखनऊ के लिए मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस पारी का आगाज करने उतरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:11 PM, 04-May-2026
MI vs LSG Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
लखनऊ सुपर जाएंट्स: मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, आवेश खान, प्रिंस यादव।इम्पैक्ट सब: मणिमरन सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह राठी, मयंक यादव, शाहबाज अहमद, अब्दुल समद।
मुंबई इंडियंस: रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर, रघु शर्मा।
इम्पैक्ट सब: रोहित शर्मा, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट।
07:01 PM, 04-May-2026
MI vs LSG Live Score: मुंबई ने जीता टॉस
मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। मुंबई के लिए नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या इस मैच में नहीं खेल रहे हैं और उनकी जगह सूर्यकुमार यादव कप्तानी करने आए। सूर्यकुमार ने बताया कि हार्दिक की तबीयत ठीक नहीं है जिस कारण वह इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। मुंबई के लिए राहत की बात है कि रोहित शर्मा की इस मैच में वापसी हो गई है, जबकि ट्रेंट बोल्ट की जगह कॉर्बिन बॉश को प्लेइंग-11 में मौका मिला है। लखनऊ टीम में जोश इंग्लिस डेब्यू कर रहे हैं।06:40 PM, 04-May-2026
MI vs LSG Live Score: इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
मुंबई इंडियंस: विल जैक्स, रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, रॉबिन मिंज, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, कृष भगत, एएम गजनफर।लखनऊ सुपर जाएंट्स: मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), निकोलस पूरन, मुकुल चौधरी, आयुष बडोनी, दिग्वेश सिंह, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, मोहसिन खान, जॉर्ड लिंडे।
06:24 PM, 04-May-2026