IND 1st Inning
446/7 (111.4 ov)
Mohammed Siraj 11(8)*
Manav Suthar 23 (41)
Day 2 - Session 3, India elected to bat
{"_id":"695bfe767dfb2927000788fa","slug":"vijay-hazare-trophy-rishabh-pant-and-harshit-rana-will-play-for-delhi-virat-kohli-not-available-2026-01-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Vijay Hazare Trophy: छठे दौर में दिल्ली के लिए खेलेंगे दो भारतीय स्टार, विराट कोहली नहीं होंगे शामिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Vijay Hazare Trophy: छठे दौर में दिल्ली के लिए खेलेंगे दो भारतीय स्टार, विराट कोहली नहीं होंगे शामिल
Mon, 05 Jan 2026 11:40 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 05 Jan 2026 11:40 PM IST
सार
विजय हजारे ट्रॉफी के छठे दौर में दिल्ली के लिए विराट कोहली नहीं खेलेंगे, जबकि ऋषभ पंत और हर्षित राणा रेलवे के खिलाफ मुकाबले में नजर आएंगे।
विज्ञापन
विराट कोहली-हर्षित राणा-ऋषभ पंत
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली मंगलवार को विजय हजारे ट्रॉफी में रेलवे के खिलाफ दिल्ली की ओर से नहीं खेलेंगे। दिल्ली के मुख्य कोच सरनदीप सिंह ने समाचार एजेंसी पीटीआई को यह जानकारी दी। कोहली ने हाल ही में इस प्रतिष्ठित घरेलू एकदिवसीय टूर्नामेंट में वापसी करते हुए 131 और 77 रनों की शानदार पारियां खेली थीं, लेकिन अब वह 11 जनवरी से शुरू होने वाली न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम से जुड़ेंगे।
हर्षित राणा और पंत रहेंगे उपलब्ध
दिल्ली के लिए अच्छी खबर यह है कि तेज गेंदबाज हर्षित राणा और विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत मंगलवार को अलूर में होने वाले इस मुकाबले के लिए चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। सरनदीप सिंह ने कहा, 'विराट उपलब्ध नहीं हैं। पंत और हर्षित कल का मैच खेलेंगे।' दिल्ली की टीम फिलहाल ग्रुप डी में पांच मैचों में चार जीत के साथ शीर्ष पर है और रेलवे के खिलाफ जीत उन्हें अगले दौर में पहुंचाने के लिए काफी होगी।
न्यूजीलैंड सीरीज के लिए तैयार विराट
विराट कोहली इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं। वह 11 जनवरी से शुरू होने वाली भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में एक बार फिर भारतीय टीम के लिए खेलते नजर आएंगे। 2025 में कोहली ने भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने साल का अंत 651 रन के साथ किया। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर उन्होंने तीन मैचों में दो शतक और एक अर्धशतक लगाते हुए 302 रन बनाए। इसके बाद कोहली ने विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली की ओर से खेलते हुए 131 और 77 रन की शानदार पारियां खेलीं। इसी दौरान उन्होंने लिस्ट-ए क्रिकेट में 16,000 रन पूरे किए और यह उपलब्धि हासिल करने वाले सबसे तेज खिलाड़ी बने, इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ दिया।