फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli and Anushka Sharma gives financial support to people suffering in Assam and Bihar floods

विराट-अनुष्का ने फिर दिखाया बड़ा दिल, बिहार-असम के बाढ़ प्रभावितों की मदद को आगे आए

Thu, 30 Jul 2020 12:56 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 30 Jul 2020 12:56 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli and Anushka Sharma gives financial support to people suffering in Assam and Bihar floods
- फोटो : social media

एक ओर देश जहां कोरोना महामारी से जूझ रहा है तो बाढ़ के रूप में दोहरी मार भी झेल रहा है। बिहार और असम में जलप्रलय से लाखों लोग मुसीबत में फंस गए। हजारों बेघर हो गए और सैकड़ों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। ऐसे विकट हालात में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और एक्ट्रेस पत्नी अनुष्का शर्मा मदद के लिए आगे आए हैं। सोशल मीडिया के जरिए विराट ने बताया कि वह और अनुष्का तीन ऐसी संस्थाओं को आर्थिक सहयोग दे रहे हैं, जो बाढ़-पीड़ितों की मदद कर रहे हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


विराट ने ट्वीट किया, 'हमारा देश अभी कोविड-19 महामारी से जूझ रहा है, इस बीच बिहार और असम के लोग बाढ़ से हताहत हैं। कई लोगों की जिंदगी पर बुरा असर पड़ा है। हम पीड़ितों के लिए प्रार्थना करते रहेंगे। अनुष्का और मैंने भी बाढ़ राहत और कल्याण में विश्वसनीय काम करने वाले इन तीन संगठनों का समर्थन करके उन लोगों की मदद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विराट ने इस मैसेज के साथ उन तीन ऑर्गेनाइजेशन्स का नाम भी बताया है, उनमें से एक 'रैपिड रिस्पॉन्स' है, दूसरा 'एक्शन एड इंडिया' और तीसरा 'गूंज' है। विराट और अनुष्का इससे पहले कोविड-19 महामारी को लेकर भी डोनेशन कर चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed